• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
17/02/2024
in खेल
0
Team India

Team India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया (Team India ) के खिलाड़ी हाथों पर काली पट्टी बांधकर उतरे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पूर्व भारतीय कप्तान और देश के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में काली पट्टी बांधी, जिनका मंगलवार 13 फरवरी को निधन हो गया था। दत्ताजीराव 95 साल के थे। इससे पहले BCCI और टीम इंडिया मैनेजमेंट की आलोचना हुई थी कि उन्होंने दत्ताजीराव के निधन के बाद काली पट्टी क्यों नहीं बांधी, जबकि मैच गुरुवार से शुरू हुआ था। अब BCCI ने अपनी गलती सुधारी है।

दत्ताजीराव गायकवाड़ पिछले काफी वक्त से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे और फिर मंगलवार को बड़ौदा अस्पताल में 95 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। गायकवाड़ का टेस्ट करियर ज्यादा असरदार नहीं था और उन्होंने 1952 से 1961 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले, जिसमें सिर्फ 350 रन उनके बल्ले से निकले। हालांकि, 1959 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके बेटे अंशुमान गायकवाड़ ने भी टीम इंडिया (Team India ) का प्रतिनिधित्व किया और 40 टेस्ट मैच खेले।

BCCI ने सुधारी गलती

अपने निधन के वक्त दत्ताजीराव गायकवाड़ भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। उनके निधन के बाद जब टीम इंडिया राजकोट टेस्ट में उतरी, तो खिलाड़ियों के हाथों में काली पट्टी नहीं बंधी थी, जैसा कि अक्सर किसी पूर्व क्रिकेटर के निधन पर होता है।

Ind vs Eng: टीम इंडिया में सेलेक्शन से हैरान हैं ये प्लेयर, कही दिल छूने वाली बात

ऐसे में इस पर सोशल मीडिया में सवाल उठे थे। फिर BCCI ने अपनी गलती को सुधारा और तीसरे दिन फील्डिंग के लिए उतरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काले रंग का आर्मबैंड बांधा हुआ था।

 

Tags: BCCIcricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hinditeam india
Previous Post

’16 मार्च को खुद पेशी पर आऊंगा…’, कोर्ट से बोले अरविंद केजरीवाल

Next Post

BSSTET के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस दिन होगी बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Next Post
Teacher

BSSTET के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस दिन होगी बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा

यह भी पढ़ें

cyber crime

10 रुपए का ऑनलाइन रिचार्ज करवाकर जालसाजों ने उड़ाए डेढ़ लाख, FIR दर्ज

26/02/2021
Jagadguru Rambhadracharya

महाकुंभ 2025 में अमृतयोग का साक्षात अनुभव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

07/02/2025
upma

त्योहारों के बाद खाना है कुछ लाइट तो बनाएं ये मजेदार डिश

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version