• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM की प्रेरणा के अनुसार बौद्ध एवं रामायण सर्किट का विकास किया जा रहा: सीएम योगी

Writer D by Writer D
03/04/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री  शेरबहादुर देउवा एवं उनकी धर्मपत्नी आरजु राणा देउवा का वाराणसी एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री के जनपद आगमन पर उनका स्थानीय लोगों एवं लोक कलाकारों ने भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री  के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री  शेरबहादुर देउवा एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने सर्वप्रथम काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लिया और  काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। तदोपरान्त ललिता घाट स्थित  साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली मंदिर) में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री  की उपस्थिति में नेपाल के प्रधानमंत्री  ने  साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया। ज्ञातव्य है कि नेपाली मंदिर का निर्माण नेपाल की राजधानी काठमाण्डू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर किया गया है। पूर्ण रूप से काष्ठ निर्मित यह मंदिर  काशी विश्वनाथ धाम के समीप है।

नेपाल PM से शिष्टाचार बातचीत में CM योगी ने दोनों देशों के रिश्तों में भरी मिठास

मुख्यमंत्री  ने नेपाल के प्रधानमंत्री एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल के साथ ताज होटल में बैठक के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा और उनके विजन के अनुसार बौद्ध एवं रामायण सर्किट का विकास किया जा रहा है। विकास की साझी विरासत को हम सभी मिलकर तीव्र गति से आगे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मध्य संवाद होना चाहिए। संवाद सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के साथ जुड़कर विकास के सम्बन्ध में होना चाहिए। भारतीय नागरिक काठमाण्डू में  पशुपतिनाथ मंदिर तथा जनकपुर में माँ जानकी के मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए उत्सुक रहते हैं। साथ ही, नेपाली नागरिक काशी एवं अयोध्या के आध्यात्म एवं दर्शन से जुड़ने के इच्छुक रहते हैं। दोनों देशों का परस्पर विकास जनता की मांग है, परिणामस्वरूप काशी-काठमाण्डू तथा अयोध्या-जनकपुर सिस्टर सिटी हैं।

काशी विश्वनाथ धाम के बाद पशुपतिनाथ की शरण में पहुंचे नेपाल PM

मुख्यमंत्री  ने कहा कि नेपाल के साथ उनका व्यक्तिगत लगाव है। नेपाली नागरिकों के प्रति देशवासियों के मन में हमेशा सद्भाव, सम्मान एवं स्नेह का भाव रहता है। उन्होंने कहा कि मिलकर कार्य करने से दोनों देशों के नागरिकों की आस्था, विकास तथा रोजगार की सम्भावनाओं को ते से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiKashi Vishwanath Dhamnepal nespashupati dhamSher Bahadur Deubaup newsvaranasi news
Previous Post

प्रदेश के गांवों में मोबाइल पर अब बजेगी पानी की धुन

Next Post

राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के संग खेली फूलों की होली

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post

राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के संग खेली फूलों की होली

यह भी पढ़ें

AK Sharma

त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में न हो व्यवधान: एके शर्मा

07/07/2022
Epstein Files

Epstein Files विवाद: ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ीं, एलन मस्क भी घेरे में

31/01/2026
Akhilesh Yadav

रामपुर में दोबारा मतदान कराने की सपा ने की मांग, चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version