• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के संग खेली फूलों की होली

Writer D by Writer D
03/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को लखनऊ में भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली (Holi) खेली। भाजपा द्वारा डीएवी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। मंचीय कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह स्वयं मंच से नीचे उतर कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलने लगे। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ राजनाथ सिंह पर फूलों की बौछार की।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश व भारतीय जनता पार्टी को केसरिया रंग में रंग दिया। इस होली के पर्व पर लग रहा था कि हर पिचकारी से निकलने वाला रंग केसरिया था। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जनता तक मोदी और योगी के कार्य पहुंचाने का कार्य किया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को देखें तो उत्तर प्रदेश में कोई भी राजनीतिक पार्टी लगातार दो बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई है पहली बार यह कामयाबी उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिया।

PM की प्रेरणा के अनुसार बौद्ध एवं रामायण सर्किट का विकास किया जा रहा: सीएम योगी

रक्षामंत्री ने कहा कि जब से हमारी केंद्र में सरकार आई है भारत का दुनिया में नाम बड़ा हुआ है। पहले विश्व में भारत के प्रति धारणा कमजोर थी अब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर भारत की बातों को सुनती है और गंभीरता से विचार करती है। पहले भारत के कई मामलों में दूसरों पर निर्भर रहता था पर अब आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा पहले पूरे शहर में एक वाटर वर्क्स होता था अब दूसरे वाटर वर्क की आधारशिला भी रक्षा मंत्री के आशीर्वाद से होने वाली है। पहले एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भरवारा में होता था रक्षामंत्री ने चिंता की तो 1090 पर करोड़ों की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। लखनऊ की परिकल्पना रक्षामंत्री द्वारा ऐसी की है कि आने वाले कुछ दिनों में आप देखेंगे लखनऊ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का नंबर एक शहर होने वाला है।

नेपाल PM से शिष्टाचार बातचीत में CM योगी ने दोनों देशों के रिश्तों में भरी मिठास

होली समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, रजनीश गुप्ता व डीएवी कॉलेज प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी मंच पर उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में भाजपा के नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनकर, प्रवीण गर्ग द्वारा रक्षा मंत्री का बड़ी माला पहनाकर के स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत व होली गीत के साथ विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की। जिसमें कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुतियां के साथ मयूर नृत्य हुआ।

Tags: Brajesh PathakDAV CollegeLucknow NewsRajnath singhup news
Previous Post

PM की प्रेरणा के अनुसार बौद्ध एवं रामायण सर्किट का विकास किया जा रहा: सीएम योगी

Next Post

अटल जी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का काम शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

अटल जी की जन्मस्थली बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का काम शुरू

यह भी पढ़ें

Paddy

पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से होगी धान खरीद

31/10/2025
Sanjay Singh

6 महीने बाद तिहाड़ से बाहर आए संजय सिंह, शराब घोटाले में मिली जमानत

03/04/2024
भाजपा नेता देवेंद्र प्रसाद मेहता

विस्फोटक का अवैध कारोबार करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version