लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान मंडल का बजट सत्र 18 फरवरी गुरुवार से शुरू होगा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को एक साथ सम्बोधित करेंगी।
यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने शुकव्रार को दी है। वर्ष 2021 के इस प्रथम सत्र को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधान मंडल के दोनों सदनों को पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सम्बोधित करेंगी।
अनीता हंसदानी ने बेबी बंप के साथ इस अंदाज में कराया फोटोशूट, तस्वीरें हुई वायरल
बता दें कि इस सत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेगी। योगी सरकार का यह पांचवां और इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह चुनावी बजट भी होगा।







