• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजाज ऑटो निर्यात बाजारों की मांग में उल्लेखनीय सुधार

Desk by Desk
25/10/2020
in Categorized
0
bajaj auto

बजाज ऑटो

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| देश की दोपहिया वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो की अफ्रीका और लातिनी अमेरिका सहित निर्यात बाजारों की मांग में उल्लेखनीय सुधार आ रहा है।  बजाज ऑटो के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) सोमेन रे ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि घरेलू बाजार की तुलना में निर्यात बाजार कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन से कम प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ”सुधार की बात की जाए, तो हमारा अंतरराष्ट्रीय कारोबार घरेलू बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिन भी देशों को हमारा निर्यात है, वे कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए है। रे ने कहा कि अफ्रीका, लातिनी अमेरिका, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की मांग काफी अच्छी है।

उन्होंने कहा कि हमारी चिंता वाले दो क्षेत्र आसियान और श्रीलंका हैं। ”आसियान के प्रमुख बाजारों फिलिपीन और कंबोडिया में लॉकडाउन और अंकुश लागू हैं। वहीं श्रीलंका सरकार ने वाहनों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। रे ने कहा कि इन दो बाजारों को छोड़कर अन्य में कंपनी के वाहनों की मांग मजबूत बनी हुई है।

भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ खिसक सकता है अगले वित्त वर्ष में

उन्होंने कहा कि निर्यात बाजारों की मांग में सुधार की वजह यह है कि वहां महामारी का प्रकोप सीमित रहा है। इस वजह से उनकी अर्थव्यवस्थाएं भी कम प्रभावित हुई है। रे ने कहा कि अगले कुछ माह के लिए कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है।

बजाज ऑटो ने सितंबर में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2.12 लाख वाहनों का निर्यात किया है। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की तिमाही में दोपहिया वाहन क्षेत्र की कंपनी का निर्यात हालांकि 11 प्रतिशत घटकर 4,14,271 इकाई रहा है, जो इससे पिछले वित्त की समान अवधि में 4,62,890 इकाई रहा था।

घरेलू बाजार के परिदृश्य के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी की डीलरशिप पर ग्राहकों की आवाजाही और पूछताछ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के पहले कुछ दिन की प्रतिक्रिया के आधार पर हमारा अनुमान है कि हमारी बिक्री पिछले साल के समान या उससे कुछ बेहतर रहेगी। रे ने कहा कि तिपहिया वाहनों की बिक्री में सुधार आर्थिक गतिविधियों की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Tags: Auto Sectorbajaj autocoronatata motorsvehicle salesऑटो सेक्टरकोरोना कालटाटा मोटर्सबजाज ऑटोवाहन बिक्री
Previous Post

भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ खिसक सकता है अगले वित्त वर्ष में

Next Post

15 लोगों ने दो नाबालिग बहनों का छ दिन तक किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Badaun gang rape case

15 लोगों ने दो नाबालिग बहनों का छ दिन तक किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

यह भी पढ़ें

Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया के बीच बढ़ी नज़दीकियां, वेकेशन की है प्लानिंग

02/08/2021
saffron

चुटकी भर केसर के होते हैं जादुई फायदे

08/12/2025
महंत परमहंसाचार्य हाउस अरेस्ट

महंत परमहंसाचार्य हाउस अरेस्ट, आज जल समाधि लेने का किया था ऐलान

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version