• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुलंदशहर : पॉटरी उद्योग की बारीकियों से रूबरू हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Desk by Desk
12/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बुलंदशहर, राजनीति
0
आनंदीबेन पटेल Anandiben Patel

आनंदीबेन पटेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह बुलंदशहर के खुर्जा स्थि​त पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची जहां पर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने तीन पॉटरी इकाइयों का भ्रमण किया। साथ ही पॉटरी उद्योग की बारीकियां जानी।

सामाजिक संस्‍थाओं संग की बैठक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सबसे पहले जंक्शन मार्ग स्थित नीलकंठ पॉटरी में पहुंची। जहां उन्होंने तैयार होने वाले मग समेत अन्य उत्पादों के विषय में जानकारी जुटाई है। साथ ही रॉ मेटेरियल से मग समेत अन्य उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना। वहीं पॉटरी संचालक विनीत बंसल, सुनीत, राजीव बंसल व संजीव से उत्पादों के विषय में पूछताछ करते हुए उनकी बिक्री तक का प्रोसेस जाना। तत्पश्चात उन्होंने मिन्हास पॉटरी का निरीक्षण किया और आखिर में मार्क इंडस्ट्री पर पहुंची। जहां इंडस्ट्री के शोरूम में रखें क्रॉकरी उत्पादों को देखा। जिसके बाद वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई। जहां तीन बजे के बाद वह प्रगतिशील किसान और जनपद भर की कई सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की।

भाजपा सरकार ने किसानों को नहीं पहुंचाया फुटी कौड़ी का भी लाभ : अखिलेश

राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर में कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहा। उनके दौरे के दौरान जंक्शन मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया। वही जीटी रोड पर भी रोडवेज बसों समेत अन्य को भी डायवर्ट करते हुए हाईवे 91 होते हुए निकाला गया।

राज्यपाल की सुरक्षा रही चाक-चौबंद

राज्यपाल के दौरे को लेकर नगर में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नगर के प्रत्येक मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वही मुख्य सड़कों से जाने वाले संपर्क मार्गों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिससे राज्यपाल की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए।

राज्यपाल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उनकी अगवानी की। सुरक्षा के पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहा, अस्पताल रोड, पहासू अड्डा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। निर्धारित मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाते हुए पुलिस ने अन्य लोगों के लिए रूट डायवर्ट किया है। विदित हो कि खुर्जा की पाॅटरी का चयन वन डिस्टिक- वन प्रोडक्ट के अंतर्गत किया गया है।

Tags: anandiben patelGovernor Anandi Ben PatelGovernor Anandi Ben Patel In BulandshahrGovernor Anandi Ben Patel In KhurjaGovernor Anandiben PatelNational newsNEWSstateUP Governor reached Khurja in BulandshahrUPCommonmanIssuesUttar Pradesh Newsआनंदीबेन पटेलयूपी की गवर्नर बुलंदशहर मेंराज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल बुलंदशहर में
Previous Post

भाजपा सरकार ने किसानों को नहीं पहुंचाया फुटी कौड़ी का भी लाभ : अखिलेश

Next Post

हमारे ब्रह्माण्ड से गायब हुआ एक विशालकाय ब्लैक होल : नासा

Desk

Desk

Related Posts

Corn Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

02/11/2025
kaju sabji
Main Slider

मेहमानों को सर्व करें काजू की सब्जी, सभी करेंगे आपकी तारीफ

02/11/2025
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

02/11/2025
Besan Gatte
Main Slider

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

02/11/2025
Agarbatti
Main Slider

इस दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना खो जाएगा धन-वैभव

02/11/2025
Next Post
black hole

हमारे ब्रह्माण्ड से गायब हुआ एक विशालकाय ब्लैक होल : नासा

यह भी पढ़ें

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से कूदी लड़की, इलाज के दौरान मौत

14/04/2022
Governor Dhankhar

राज्यपाल ने बजट सत्र से पहले विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित

13/02/2022
constable body found hanging

एक और किसान ने टिकरी बॉर्डर पर किया सुसाइड, लिखा- सरकार मेरी आखिरी इच्छा करे पूरी

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version