• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में फिर दंगों की एक नई श्रृंखला शुरू करना चाहती है सपा : सीएम योगी

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया, राजनीति
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। योगी ने कहा कि सपा प्रदेश के अन्दर दंगों की एक नई श्रृंखला शुरू करना चाहती है। यह आरोप श्री योगी ने शनिवार को देवरिया में पार्टी प्रत्याशी डाॅ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते लगाया है।

योगी ने कहा कि सपा में तो अब राजनीतिक क्षमता का अकाल पड़ता दिख रहा है। अब उनमें क्षमता तो नहीं है, लेकिन प्रदेश के अन्दर षंडयंत्र का सलाह देकर दंगा कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने भी तय किया है कि प्रदेश में दंगाईयों की जगह जेल या कहीं और होगी। प्रदेश के साढ़े तीन साल के शासन काल में एक भी दंगे नहीं हुए।

देवरिया में दहाड़े योगी- कहा कि आज नौकरियां बिकती नहीं, ऐसा करने वालों की जगह जेल

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के 15 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश में गुण्डा राज कायम था। आदमी का जीवन और उसकी सम्पत्ति सुरक्षित नहीं रहती थी। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन काल में आपरेशन माफिया के तहत आज माफियाओं की सम्पत्ति पर बुल डोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आपरेशन माफिया से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बुरा लग रहा है। उनका बयान आया है कि जिन्होंने सम्पत्ति अर्जित कर ली, उसको वापस क्यों लिया जा रहा है।

श्री योगी ने कहा कि हमने कहा कि यह गरीब और व्यापारियों की सम्पत्ति है। उसको वापस लेकर गरीबों को मकान तथा व्यापारियों की सम्पत्ति को उनको वापस करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी माफिया को पनपने नहीं दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार जनता की सेवा बनकर कार्यरत करती है।जबकि कांग्रेस, सपा और बसपा समाज को बांटने तथा परिवारवाद को लेकर चलती है।भाजपा शासन काल में महिलाओं, किसानों और नौजवानों के लिए विशेष कार्य किते जा रहे हैं। महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर और चूल्हा, उज्ज्वला योजना के तहत बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड में महिलाओं का नाम और घर घर शौचालय का निर्माण कराकर हमारी सरकार ने “सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास ” के नारे को चरितार्थ किया है।

इतिहास के 58 साल का सबसे ठंडा महीना रहा October 2020, जानिए पूरा मामला

श्री योगी ने कहा कि हमसे पूछा जाता था कि राम मंदिर कब बनेगा आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास भी होकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रदेश में युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरियां दी गई है।अपने शासन काल में तीस लाख नौजवानों को निजी क्षेत्र में रोजगार के साथ जोड़ा है।इसके साथ ही स्वत: रोजगार के साथ करीब डेढ़ करोड़ लोगों को जोड़ने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता हमारा परिवार है। उनकी सुरक्षा और रोजगार का साधन उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रकाश निषाद, सतीश द्विवेदी समेत तमाम सांसद और विधायक मंज पर मौजूद थे।

Tags: bjpcm yogiDeoria Newselection commissionSamajwadi partyup news in hindiYogi Adityanath
Previous Post

Samsung ने किया ‘SmartThings Find’ नाम के एक ऐप को रिलीज, जानिए खूबी

Next Post

बिहार में 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल परिवार के विकास में लगे थे : नीतीश कुमार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
नीतीश कुमार nitish kumar

बिहार में 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल परिवार के विकास में लगे थे : नीतीश कुमार

यह भी पढ़ें

Electricity

विद्युत उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, बिजली दर की बढ़ोतरी पर लग सकती है रोक

02/05/2023
Karela Thepla

इस डिश से करें दिन की शुरुआत, खाते ही निकलेगा वाह

07/10/2025
illegal mining

अवैध खनन पर सख्ती से उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ा

30/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version