• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शहादत का मोल नहीं समझ सकते भाजपाई’, शहीद के स्मारक पर बुलडोजर चलने पर भड़के अखिलेश

Writer D by Writer D
01/09/2024
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Martyr Munish Yadav

Martyr Munish Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मैनपुरी में शहीद स्मारक पर बुलडोजर चलाने की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है। अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी में कारगिल के वीर शहीद मुनीश यादव (Martyr Munish Yadav) के स्मारक को मिट्टी में मिलाने का जो दुस्साहस प्रशासन ने किया है, उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच आक्रोश पनप रहा है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)  कहा कि देश के मान-सम्मान के लिए जीवन न्योछावर करनेवालों की शहादत का मोल भाजपाई कभी नहीं समझ सकते हैं क्योंकि इतिहास गवाह है कि आजादी के आंदोलन में जो लोग स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने की बजाय औपनिवेशिक शासकों के कान-आंख बनकर रहे, वो भला बलिदान की कीमत क्या जानें। बीजेपी की सियासत शहीदों में भी भेदभाव करने लगी है।

2000 में बना था वीर शहीद मुनीश यादव (Martyr Munish Yadav) का स्मारक

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये नकारात्मक राजनीति का एक रूप है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में जरा भी शर्म बची है तो मंडल से लेकर जिले स्तर के सभी बड़े अधिकारियों को तत्काल निलंबित करे और प्रतिमा-स्मारक की ससम्मान पुनर्स्थापना करे। नहीं तो हम सब मिलकर ये कार्य करेंगे। यह घटना घोर निंदनीय है। जानकारी के मुताबिक, तहसील कर्मचारियों ने शहीद के परिजनों को सूचना दिए बिना उनके स्मारक पर बुलडोजर चलवा दिया। साल 2000 में करगिल के वीर शहीद मुनीश यादव (Martyr Munish Yadav) का स्मारक बना था।

यह है पूरा मामला

पूरा मामला मैनपुरी के थाना बेवर के गढ़िया घुटारा गांव का है। करगिल के शहीद मुनीश यादव (Martyr Munish Yadav) को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया था। उनके ही स्मारक पर राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवा दिया। शहीद मुनीश यादव के परिजनों ने मैनपुरी के डीएम अविनाश कृष्ण सिंह से इसकी शिकायत की है। शहीद के परिजनों का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना दिए और उनकी गैर मौजूदगी में स्मारक पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान स्मारक स्थल पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी मौजूद थे। उन्हीं की मौजूदगी में ये काम किया गया।

केसी त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, नितीश ने इस नेता को थमायी जिम्मेवारी

आरोप ये भी है लेखपाल हर्ष कुमार ने पिछले ही साल शहीद स्मारक की जमीन की नापजोख कर चिह्नित कर दिया था और अब उसी लेखपाल हर्ष कुमार ने खुद के द्वारा की गई नापजोख को गलत बता रहा है और गांव के कुछ लोगों से साठगांठ कर लेखपाल हर्ष ने शहीद स्मारक की जगह पर बुलडोजर चलवा कर तुड़वा दिया।

वहीं जब इस मामले की जानकारी अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र को हुई तो उन्होंने तहसीलदार किसनी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर संबंधित लेखपाल के कृत्यों जांच कर उसकी रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।

Tags: akhilesh yadavmainpuri news up newsMartyr Munish Yadav
Previous Post

केसी त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, नितीश ने इस नेता को थमायी जिम्मेवारी

Next Post

‘रिश्वत में कोई उधारी नहीं चलेगी…’ दरोगा का ऑडियो वायरल, एसपी ने की ये कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
Bribe

‘रिश्वत में कोई उधारी नहीं चलेगी...’ दरोगा का ऑडियो वायरल, एसपी ने की ये कार्रवाई

यह भी पढ़ें

रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

01/09/2020

दिल की दूरी, मुलाकात और मुखालफत

26/06/2021
विश्व दलहन दिवस World pulses day

विश्व दलहन दिवस : नायडू, बोले- दालों को नियमित आहार में करें शामिल

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version