Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में दौड़ रही है अपराध की बुलेट ट्रेन : अखिलेश यादव

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं। उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चारों तरफ भय का वातावरण है। उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।

रायबरेली में प्रधान के भाई की हत्या हुई जब रात में खेत की रखवाली करने गया था। सीतापुर के बिसवां के एक गांव में घंटों तक अपराधियों ने तांडव मचाया। हैदरगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों ने सिपाही से रायफल और बाइक लूट ली। बदायूं में थाने के सामने व्यापारी की हत्या हुई। बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला काटकर हत्या कर दी गई। गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में छह वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ।

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद कागजी साबित हुई है। मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार बनी। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी।

सीएम धामी ने 23वीं यूथ नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

राजधानी लखनऊ में घर में घुसकर शिक्षका से छेड़छाड़ की गई और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। पुलिस के अन्याय के चलते लाचारी में बेटियों द्वारा मौत को गले लगाने की घटनाएं भाजपा राज पर कलंक है।

भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है। मुख्यमंत्री जी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं परन्तु सच्चाई यह है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं रह गया है। एक तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शून्यकाल चल रहा है।

Exit mobile version