• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KKR के खिलाफ बुमराह ने लिए 5 विकेट, वाइफ ने लुटाया प्यार

Writer D by Writer D
10/05/2022
in खेल
0
Bumrah

Bumrah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) में 2013 में डेब्यू करने वाले मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अभी तक एक मैच में पांच विकेट नहीं चटका सके थे, लेकिन सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनका यह सपना पूरा हो गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में सोमवार की शाम बुमराह (Bumrah) केकेआर (KKR) के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे।

बुमराह की बॉलिंग पर रवि शास्त्री ने ट्वीट कर कही ये बात

उन्होंने मुकाबले में 4 ओवर में केवल 10 रन देकर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 5 विकेट अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल 2022 की प्लेआफ रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन बुमराह (Bumrah)  के इस प्रदर्शन की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर ‘बूम-बूम’ खूब ट्रेंड कर रहा हैं, वहीं उनकी वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganesan ) ने भी पति के इस बेस्ट प्रदर्शन पर रिएक्ट किया है।

Bumrah
Bumrah

मैच के दौरान संजना स्टेडियम में बैठी हुई थी और अपने पति को चीयर कर रही थी। बुमराह (Bumrah)  ने सुनील नरेन को आउट करके आईपीएल इतिहास में जब पहली बार अपने 5 विकेट पूरे किए तो फिर संजना की खुशी का ठिकाना न रहा और वह खड़े होकर बुमराह को चीयर करने लगीं।

Holy moly! My husband is 🔥🔥🔥

— Sanjana Ganesan (@SanjanaGanesan) May 9, 2022

बुमराह के पंजा खोलने के बाद संजना ने सोशल मीडिया पर अपने पति के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और उन्हें फायर बताया है। उन्होंने बुमराह के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे पति फायर है।’ संजना ने इसके साथ आग की इमोजी भी साथ में शेयर की है।

बुमराह (Bumrah)  ने इससे पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में किया था, जब वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन देकर 4 विकेट और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट चटकाने में सफल हुए थे। इस तरह अब जसप्रीत बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन आईपीएल में 10 रन देकर 5 विकेट हो गया है। इस मैच में उन्होने अपने तीसरे ओवर को मेडेन फेंका, जबकि आखिरी ओवर में एक रन दिया।

टॉप 5 में बुमराह (Bumrah)-

IPL के इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के मामले में जसप्रीत बुमराह टॉप 5 में शामिल हो गए हैं। अल्जारी जोसेफ (6/12), सोहेल तनवीर (6/14), एडम जैम्पा (6/19) और अनिल कुंबले (5/5) के बाद अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं। अगर वे एक विकेट और चटका लेते तो आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन जाते।

दिल्ली कैपिटल्स को मैच से पहले लगा बड़ा झटका, ये बॉलर हुआ कोरोना पॉजिटिव

Tags: Bumrahipl newsipl news 2022IPL news 2022 updateIPL News UpdateIPL news update 2022IPL sport newsjasprit bumrahJasprit Bumrah Newsjasprit bumrah updateSport newssport news 2022sport news 2022 updatesport news update
Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

Next Post

कल से आप नहीं कर पाएंगे किसी की Call Record, ये है वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Team India won the T20 series in Australia
Main Slider

इंद्रदेव पर भारी पड़े ‘सूर्या’, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में T20 सीरीज की अपने नाम

08/11/2025
Rohan Bopanna
खेल

रोहन बोपन्ना ने किया संन्यास का ऐलान, 22 साल के यादगार करियर पर लगाया फुलस्टॉप

01/11/2025
Pratika Rawal
खेल

प्रतीका रावल की चोट से हरमनप्रीत की बढ़ी टेंशन, इस प्लेयर को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

27/10/2025
Shreyas Iyer
Main Slider

ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर, पसलियों में लगी गंभीर चोट

27/10/2025
Neeraj Chopra
खेल

गोल्डेन बॉय बड़ा सम्मान, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

22/10/2025
Next Post

कल से आप नहीं कर पाएंगे किसी की Call Record, ये है वजह

यह भी पढ़ें

JEECUP

JEE Main के एग्जाम पैटर्न में बदलाव, जानें कब कैसा आएगा पेपर

18/10/2024
Fake Teachers

दो फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त

20/12/2022
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के दिये निर्देश

07/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version