Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किन्नौर में फिर भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निगुलसरी में एक बार फिर भूस्खलन हुआ है। यहां शुक्रवार दोपहर बाद पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में एचआरटीसी की बस आ गई।

बस में लगभग 16 यात्री सवार थे और पत्थर गिरने से दो यात्री चोटिल हुए हैं, उन्हें भावानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थर गिरने से बस का आपातकाल दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ है। निगुलसरी में तीन दिन के भीतर भूस्खलन की यह दूसरी घटना है। निगुलसरी में नेशनल हाईवे-पांच पर वाहनों की आवाजाही जारी है। स्थानीय प्रशासन ने रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के बाद 4ः40 बजे निगुलसरी स्लाइडिंग जोन में मंडी से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरे। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं।

तालिबान पर भड़का जर्मनी, कहा- नहीं मिलेगी एक फूटी कौड़ी

इनकी पहचान किन्नौर की निचार निवासी अनीता कुमारी (40) और कल्पा निवासी अनुभव नेगी (19) के रूप में हुई है। दोनों घायल भावानगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बता दें कि बीते बुधवार को इसी जगह भारी भूस्खलन होने से एचआरटीसी की बस समेत कई वाहन मलबे के साथ कई मीटर नीचे लुढ़क गए थे। इस हादसे में 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं 13 लापता हैं। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस का 20 घंटे बाद सुराग लग पाया और इसमें सवार कई यात्री अभी भी लापता हैं।

Exit mobile version