• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलाबी नोटों को खपाने में जुटे लोग, जमकर हो रही है सोने-चांदी की खरीदारी

Writer D by Writer D
22/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
2000

2000

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 2000 रुपये का गुलाबी नोट बंद करने की तैयारी के बीच काला धन खपाने के लिए अब सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है। सराफा कारोबारी भी इस माहौल का फायदा उठा रहे हैं। हाल यह है कि सोने का वर्तमान दाम 62,500 रुपये तोला तक है, इसके बावजूद गुलाबी नोट पर 70,000 रुपये तोला के दाम पर सोने की खरीद की गई। हालांकि 500 रुपये के नोट पर सोने का भाव 62,500 रुपये का ही रहा।

रविवार को ही सराफा बाजार में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। ऐसी ही स्थिति चांदी के मामले में रही। चांदी का भाव 74,000 हजार रुपये किलो रहा, लेकिन गुलाबी नोट पर इसे 80,000 रुपये किलो के भाव से खरीदा जा रहा है।

बाजार में बंद होने लगा गुलाबी नोट का चलन

दो हजार के नोटों को बैंकों में सितंबर तक जमा किया जाएगा। इतना समय होने के बावजूद बाजार में  अभी से गुलाबी नोटों का चलन बंद होने लगा है। चिकित्सक से लेकर परचून, फल और सब्जी विक्रेता तक यह नोट लेने से इन्कार कर रहे हैं। सदर क्षेत्र के परचून व्यापारी गौरव ने बताया कि छोटे व्यापारी तो यह नोट ले ही नहीं रहे हैं। ज्यादा कीमत का सामान न हो तो बड़े व्यापारी भी आनाकानी कर रहे हैं।

कल से सभी बैंकों में बदले जाएंगे 2000 के नोट

कल यानी मंगलवार से सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदले जाएंगे। वह लोग भी नोट बदल सकते हैं, जिनके बैंक में खाते नहीं हंै। शहर की किसी भी बैंक शाखा में इन्हें अपने आधार कार्ड की कॉपी दिखानी होगी।

बैंक तय सीमा तक (20 हजार रुपये) नोट लेंगे और उनके बदले में धनराशि देंगे। बैंकों ने इसकी तैयारी कर ली है। शहर में केनरा बैंक की दो चेस्ट के साथ सभी बैंकों की चेस्ट हैं। बैंक अधिकारियों का मानना है कि कैश को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।

Tags: 2000 rupeesdemonetisationgulabi notelucknow nresup news
Previous Post

बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ एसआर टकराई, चार की मौत

Next Post

गर्मी का 43 डिग्री का टॉर्चर! यूपी से लेकर बंगाल तक पसीने से तरबतर हुए लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
Heat

गर्मी का 43 डिग्री का टॉर्चर! यूपी से लेकर बंगाल तक पसीने से तरबतर हुए लोग

यह भी पढ़ें

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 से अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब अकेले करेगा चांद तक का सफर

17/08/2023
Desire to work with Sushant Singh Rajput left unfulfilled: Sharib Hashmi

अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने की इच्छा: शारिब हाशमी

13/06/2021
CM Yogi

नरक नहीं, अब स्वर्ग बन गया है कबीर का मगहर: सीएम

03/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version