• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरक नहीं, अब स्वर्ग बन गया है कबीर का मगहर: सीएम

Writer D by Writer D
03/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, संत कबीरनगर
0
CM Yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि मध्य काल के महान संत कबीर के आगमन के पूर्व मगहर के बारे में माना जाता था कि यह ऊसर भूमि है। मगहर में मृत्यु का मतलब सीधे नरक की बात होती थी, लेकिन संत कबीर ने उस धारणा को बदला। मगहर में उनकी महापरिनिर्वाण स्थली है। डबल इंजन सरकार ने संत कबीर अकादमी बनाकर उनके मूल्यों, आदर्शों व समाज में समता-समरसता के मूल्यों की स्थापना व शोध को बढ़ावा देने को प्रोत्साहित किया है। जो मगहर मध्यकाल में नरक का प्रतीक माना जाता था। डबल इंजन की सरकार में वह स्वर्ग सा प्रतीत हो रहा है। छह वर्ष में प्रदेश में हुए परिवर्तन इन बातों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हैं।

सीएम (CM Yogi)  ने बुधवार को संतकबीर नगर के जूनियर हाईस्कूल स्थित सभास्थल पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपनी बातें कहीं। पहले चरण में 28 स्थानों पर संवाद के बाद बुधवार से मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण की रैलियों का आगाज किया।

पिछली सरकार ने किसानों पर गोली चलवाई थी, हमने चीनी मिल

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि संतकबीर नगर से बहने वाली आमी छह साल पहले तक प्रदूषित थी। पालतू पशु उसके जल को ग्रहण कर ले तो मर जाता था। आज मगहर में आमी स्वच्छ, निर्मल, अविरल है। केंद्र व राज्य सरकार की एक जैसी गति के कारण यह संभव हुआ। हमने विकास को खांचों में बांटकर नहीं देखा। गरीबों की जाति-पंथ व मजहब न देखा। आपके जनपद व पूर्वांचल में भी इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के काम हुए। आपके बगल में मुंडेरवा चीनी मिल बंद हो गई थी। पिछली सरकारों ने किसानों पर गोली चलवाई। हमारी सरकार ने न सिर्फ चीनी मिल स्वीकृत की, बल्कि वहां की मिल पेराई भी कर रही है। यहां के किसानों के लिए यह सम्मान का माध्यम बना।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लिंक एक्सप्रेसवे संतकबीर नगर होते हुए गोरखपुर जा रहा है। यहां औद्योगिक गलियारा बनेगा, उद्योग लगेगा तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि छह वर्ष में आपने यूपी व 9 वर्ष में देश में परिवर्तन देखा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नेतृत्व देने की सामथर्य देने की शक्ति रखता है।

पैसे का सही इस्तेमाल हो, इसलिए मुख्यमंत्री (CM Yogi) स्वयं प्रचार करने आए हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लोगों को लगेगा कि नगर निकाय चुनाव में सीएम स्वयं प्रचार करने आ रहे हैं। हां, मैं आ रहा हूं क्योंकि दिल्ली व लखनऊ से जो पैसे भेज जाएंगे। उसका सही इस्तेमाल जनता के हित में हो। 2017 के पहले भी पैसा था, लेकिन गरीबों को मकान नहीं मिलता था। पैसे का बंदरबांट हो जाता था। 70 वर्षों तक पैसा कहां गया, सिर्फ कुछ लोगों के जेब में गया। अन्यथा हर गरीब के पास शौचालय, आवास होता। नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हुई होती। 2017 के पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लगाकर व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे। हम व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाकर 10 लाख की सुरक्षा बीमा कवर देते हैं। आज किसी गुंडे के हाथ में तमंचा नहीं है। युवाओं के हाथ में टैबलेट है। सीएम ने भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

दिन जारी हो सकता है CBSE रिजल्ट, यहां मिलेगी सबसे पहले मार्कशीट

जनसभा स्थल पर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, संतकबीर नगर की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सांसद प्रवीण निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, संतकबीर नगर के विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल के विधायक अनिल तिवारी, धनघटा के विधायक गणेश चौहान, जिलाध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yoginikay chunavnikay chunav 2203sant kabirnagar
Previous Post

बेल खारिज करने पर SC ने यूपी के जज को सुनाई सजा, ट्रेनिंग पर भेजा

Next Post

युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi invited Prime Minister Modi to Kumbh

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

10/01/2025
CM Dhami

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

16/09/2024
Kidnap

अपहृत युवक बरामद, पुलिस ने ममेरे भाई को दबोचा

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version