• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर SGPGI में कराया भर्ती

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Discharge corona report from cabinet minister Brajesh Pathak Hospital comes negative

Discharge corona report from cabinet minister Brajesh Pathak Hospital comes negativeअस्पताल से डिस्चार्ज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार को संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। पत्नी नम्रता पाठक के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद कानून मंत्री भी संक्रमित हैं। ब्रजेश पाठक अभी तक होम आइसोलेशन में थे।

कानून-न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक को रविवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां पर सरकार के चार मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष पहले से ही भर्ती हैं।

पीएम मोदी ने जारी की 17,000 करोड़ रुपये की योजना की छठी किस्त

मंत्री ब्रजेश पाठक की बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। आज सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनको आइसीयू में रखा गया है। जहां पर हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर लखनऊ के साथ ही हरदोई तथा उन्नाव में ब्रजेश पाठक के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना तथा दुआएं हो रही हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्री कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। नौवें मंत्री ब्रजेश पाठक हैं। इनसे पहले जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनको भी संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तथा खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं।

केरल विमान हादसे में कुर्बानी देने वाले को-पायलट अखिलेश कुमार का हुआ अंतिम संस्कार

इनसे पहले आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी परिवार सहित संक्रमित हो गए थे। उनको सहारनपुर में भर्ती कराया गया है जबकि मंत्री रघुराज सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा बीते रविवार को कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया था। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं।

Tags: Breathing Problem To Brijesh PathakCabinet Minister Brijesh Pathakcoronavirus in UPCoronavirus positive in UPcovid 19 in upLaw Minister Brijesh PathakLucknowSGPGIUP CommonmanIssueup newsUP Politicsएसजीपीजीआइ में भर्तीकैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के बेटे को डेंगूकोरोना पॉजिटिवकोरोना वायरसकोरोना संक्रमणकोरोना संक्रमित कानून मंत्री ब्रजेश पाठकसांस लेने में तकलीफ
Previous Post

पीएम मोदी ने जारी की 17,000 करोड़ रुपये की योजना की छठी किस्त

Next Post

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 2 सहयोगी कोरोना पॉजिटिव, तीसरी बार खुद को किया क्वॉरंटीन

Desk

Desk

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
Next Post
Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 2 सहयोगी कोरोना पॉजिटिव, तीसरी बार खुद को किया क्वॉरंटीन

यह भी पढ़ें

Deepotsav

ट्विटर पर सीएम योगी ने लगाई दीपोत्सव की डीपी, बोले- अयोध्या तैयार है

22/10/2022
मोहम्मद जावेद ज़रीफ़

अमेरिका के साथ सभी कैदियों की अदली-बदली के लिए तैयार है ईरान

22/09/2020
Ear Pain

कान दर्द में मिनटों में मिलेगा आराम, करें ये उपाय

19/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version