लखनऊ। कोरोना महामारी धीरे-धीरे योगी सरकार के मंत्रियों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बाद अब कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को आई उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी सतीश महाना ने खुद ट्वीट कर दी है।
कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।
मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।— Satish Mahana (@Satishmahanaup) August 29, 2020
औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट किया है। कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।
आइसोलेशन वार्ड से अपहरण का कोरोना संक्रमित आरोपी फरार, तलाश जारी
बता दें प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान का निधन हो चुका है। वहीं कई सांसद भी कोरोना पॉजिटिव हैं, इनमें लखनऊ से मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, बाराबंकी सांसद और जगदंबिका पाल कोरोना पॉजिटिव है।







