• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में उलझे अभ्यर्थी

Desk by Desk
05/10/2020
in ख़ास खबर, शिक्षा
0
UPSC Pre Exam 2020

यूपीएससी प्रीलिम्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची| संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को देशभर के दो हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर हुई। यह परीक्षा रांची के 61 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में रांची के सभी केंद्रों को मिलाकर 35-40 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिला प्रशासन के मुताबिक 60 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 27,509 अभ्यर्थियों को यहां के केंद्रों में शामिल होना था, लेकिन 11 हजार से भी कम अभ्यर्थी शामिल हुए।

परीक्षा केंद्रों पर कोरोना से बचाव की समुचित व्यवस्था के बावजूद अभ्यर्थियों की उपस्थिति आधे से भी कम थी। केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। आठ बजे से इन्हें परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दो मीटर की दूरी के निर्देश के साथ अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन किया जा रहा था।

सरकारी प्राइमरी स्कूलों के सभी शिक्षकों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की अच्छी तरह स्क्रीनिंग की गई। डीएसपीएमयू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने साथ पानी की बोतल भी ले जाने की इजाजत नहीं दी गई। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों की कलाई घड़ी तक खुलवा ली गई। ब्लैक पेन के अलावा कोई पेन होने पर उसे भी बाहर ही जमा करवा लिया गया। पूरी पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया।

परीक्षा में सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में छात्र उलझकर रह गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि इसके सवाल अच्छे जरूर थे, लेकिन चैलेंजिंग थे। वहीं दूसरे पेपर के सवाल उम्मीद से ज्यादा ही आसान थे। इकोनॉमिक्स से ज्यादा प्रश्न आए थे। करंट अफेयर्स से भी कई सवाल थे। विकल्प काफी ज्यादा उलझाउ थे। इतिहास से इस बार उम्मीद से कम सवाल पूछे गए। जबकि दूसरे पेपर में लॉजिकल रीजनिंग और मैथ्स के सवाल आसान थे।

Tags: Delhi high courtDelhi PoliceGeneral Studies Paper 1Second Paper Was EasyStudent Response to ExaminationTough First PaperupscUPSC Civil Services Exam 2020UPSC CSE ExamUPSC Pre Exam 2020UPSC Pre Exam Paper 1UPSC Preliminary Examupsc prelimsupsc prelims 2020upsc.gov.inकठिन रहा पहला पेपरदूसरा पेपर आसान रहापरीक्षा पर छात्रों की प्रतिक्रियायूपीएससीयूपीएससी प्री परीक्षा 2020यूपीएससी प्री परीक्षा पेपर 1यूपीएससी प्रीलिम्सयूपीएससी प्रीलिम्स 2020यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018यूपीएससी सीएसई परीक्षासामान्य अध्ययन पेपर 1
Previous Post

सरकारी प्राइमरी स्कूलों के सभी शिक्षकों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Next Post

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में पंजीकरण आज भी

Desk

Desk

Related Posts

AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Indian Navy
शिक्षा

इंडियन नेवी में निकली IT भर्ती, परीक्षा के बिना होगा चयन

21/05/2026
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड की नई पहल, इन छात्रों को 10वीं-12वीं एग्जाम में मिलेंगे बोनस अंक

16/05/2026
NEET-UG
Main Slider

नीट-यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम

15/05/2026
Next Post
up jee

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में पंजीकरण आज भी

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme court

बिहार विधानसभा चुनाव टालने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

25/09/2020
shot

पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

29/03/2021
yogi

अग्निपथ योजना में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बढ़ाने का निर्णय अभिनंदनीय : योगी

17/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version