• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब में कलह के बीच तीसरी बार दिल्ली पहुंचे कैप्टन, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाक़ात

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
captain amarinder

captain amarinder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को तीसरी बार दिल्ली पहुंच रहे हैं। वो यहां पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी चर्चा हो सकती है। सिद्धू ने भी हाल ही में राजधानी पहुंचकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी राज्य में जारी आंतरिक विवाद को खत्म करने के लिए सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया था कि बैठक में पार्टी के अंदर चल रही कलह को खत्म करने के लिए सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने के फॉर्मूले पर बात होगी। सिद्धू की गांधी भाई-बहन के साथ मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें राज्य में प्रचार कमेटी का प्रभारी बनाया जा सकता है या चयन समिति में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुनील जाखड़ को बदला जा सकता है।

मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार, 20 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

साल 2019 में सिद्धू के कैबिनेट छोड़ने के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच तनातनी जारी है। बीती मई में सिद्धू ने सीएम को ‘झूठा’ कहा था। साथ ही उन पर कर्ज माफी जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद यह तनाव तब और बढ़ गया, जब सीएम अमरिंदर सिंह ने दो विधायकों- फतेह जंग सिंह बाजवा और राकेश पांडेय के बेटों को सरकारी नौकरी दे दी थी।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस मुश्किल से उबरने की कोशिश में है। जानकारों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर पार्टी में जारी कलह का असर चुनावों पर हो सकता है। कांग्रेस ने इसे सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति भी तैयार की थी। इस समिति में हरीश रावत, मल्लिकार्जुन खड़गे और जेपी अग्रवाल शामिल थे।

Tags: Captain Amarindercptain amarinderNational newsNavjot Singh SiddhuPunjab congressPunjab NewsSonia Gandhi
Previous Post

मोदी सरकार कैबिनेट विस्तार, 20 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Next Post

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- ‘मित्रों’ वाला राफेल, टैक्स वसूली- महंगा तेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
rahul gandhi

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- 'मित्रों' वाला राफेल, टैक्स वसूली- महंगा तेल

यह भी पढ़ें

Fali S Nariman, Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने नरीमन के निधन पर जताया शोक, कहा- देश ने एक महान कानून विद को खो दिया

21/02/2024
Alaya building accident

अलाया बिल्डिंग हादसे में पहली मौत, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

25/01/2023
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

MLC चुनाव के लिए डा. दिनेश शर्मा समेत दस भाजपा प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चे

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version