• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलाया बिल्डिंग हादसे में पहली मौत, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Writer D by Writer D
25/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Alaya building accident

Alaya building accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अलाया बिल्डिंग हादसे (Alaya building accident) में पहली मौत हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर और कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की मौत हो गई है। उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका था। नाजुक हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टर्स के तमाम प्रयास के बाद भी अब्बास और जीशान की मां को बचाया नहीं जा सका। अभी अब्बास की पत्नी मलबे में दबी हैं।

बताया जा रहा है कि अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहता था। सोमवार शाम को अचानक बिल्डिंग गिरी तब अब्बास हैदर, अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाऊस में थे। अब्बास हैदर को निकाला गया, लेकिन उनकी पत्नी और मां की तलाश जारी थी। आज सुबह करीब 10 बजे अब्बास की मां को बाहर निकाला गया।

सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन वह बचाई न जा सकी। अभी अब्बास हैदर की पत्नी के साथ ही एक और महिला के दबे होने की आशंका है। अब्बास हैदर की पत्नी को लोकेट कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला का लोकेशन न मिल रहा है।

अभी तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया

अलाया अपार्टमेंट गिरने (Alaya building accident) के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब 16 घंटे से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय पुलिस के जवानों को लगाया गया है। अभी तक 15 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अभी दो महिलाएं मलबे में दबी हुई हैं। इस बिल्डिंग को यजदान बिल्डर्स ने बनाया था।

Building Collapse: सपा विधायक का बेटा हिरासत में, याजदान बिल्डर्स ने बनाया अपार्टमेंट

सीएम के आदेश पर जांच समिति गठित

अलाया अपार्टमेंट (Alaya building accident) के जमींदोज होने के बाद लखनऊ मंडलायुक्त डॉ। रोशन जैकब ने लखनऊ शहर में यजदान बिल्डर्स  द्वारा बनाई गई अन्य बिल्डिंगों का चिन्हाकन के आदेश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है, जिसमें आयुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी रहेंगे। ये समिति इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी।

Tags: Alaya building accidenthazratganj newsLucknow News
Previous Post

Lakhimpur Case: आशीष मिश्रा को मिली सशर्त अंतरिम जमानत, यूपी भी नहीं जा सकेंगे

Next Post

IBPS SO रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
CA Foundation Result

IBPS SO रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक

यह भी पढ़ें

arrested

बदला लेने को युवक की हुई थी हत्या, चार अभियुक्त गिरफ्तार

30/12/2021
vastu shastra

करियर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने के लिए स्टडी रूम में बदलें वास्तु

27/08/2020
Suicide

छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version