• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कप्तान रोहित ने बताया, इस खास रणनीति के चलते मिली रसेल के खिलाफ सफलता

Desk by Desk
17/10/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
rohit sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने विजयी अभियान को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ भी जारी रखा है। आईपीएल 2020 के 32वें मैच में रोहित एंड कंपनी ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई की यह 8 मैचों में छठी जीत है, जबकि इस सीजन दूसरी बार टीम ने केकेआर की टीम को धूल चटाई है।

गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और क्विंटन डिकॉक(73) और रोहित शर्मा(35) रनों की पारी के चलते मुंबई ने इस मुकाबले में आसान जीत को अपने नाम किया। कप्तान रोहित टीम की इस एकतरफा जीत से काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने बताया कि कोलकाता के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रसेल के खिलाफ टीम ने स्पेशल रणनीति तैयार की थी, जो कि सफल भी रही।

रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा, ‘चेस करते हुए मैच को जीतना काफी स्पेशल रहता है और इससे टीम को काफी कॉन्फिडेंस भी मिलता है। हमने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में ज्यादा चेस करने का मौका नहीं मिली था, मुझे लगता है हमने बैट और बॉल दोनों से ही इस मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया, यह उसी तरह का परफॉर्मेंस था जैसे की हम चाहते थे।

डिकॉक ने बताया, पूर्व बल्लेबाज की मदद से हुआ बैटिंग में सुधार

हम इस मैच की शुरुआत से ही काफी अच्छे खेले। मैं मैच-अप में काफी विश्वास रखता हूं और हमारी टीम को इसके चलते सफलता भी मिली है। मैच-अप को समझना काफी जरूरी है, लेकिन इसके साथ आपको सुझबुझ से भी काम लेना होता है।’

कप्तान रोहित शर्मा ने रसेल को आउट करने को लेकर बनाई रणनीती पर कहा, ‘क्रुणाल और राहुल ने भी रसेल को गेंदबाजी करी, बॉल ग्रिप और टर्न कर रही थी इस वजह से मैंने चांस लिया। लेकिन, मुझे पता था कि बुमराह ही वो गेंदबाज हैं, जो रसेल को रोक सकते हैं और उनका विकेट चटका सकते हैं।’

हिटमैन ने इस मैच में बल्ले से शानदार पारी खेलने वाले क्विंटन डिकॉक की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं उनके साथ बल्लेबाजी करना प्रेफर  करता हूं। वो पारी की शुरुआत के साथ ही गेंदबाज पर शॉट्स लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं पहले स्थिती को परखता हूं। मैं चाहता हूं कि वो जैसे खेल रहे हैं, उनको खेलना दूं और उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई प्रेशर ना बनाया जाए।

यह टूर्नामेंट काफी फनी है, ऐसे में हमको फोकस रहने की जरूरत है, हमने कई टीमों को लगातार मैच हारते देखा है। टीम के खिलाड़ी काफी भूखे हैं, उन्होंने पिछले लगभग 6 महीने से क्रिकेट नहीं खेली है, चाहे मैं बात करुं ईशान किशन की या फिर हार्दिक पांड्या की, यह दोनों ही खेलना चाहता हैं और जीतना चाहते हैं।’

Tags: chris greenkkr vs mimi vs kkrmi vs kkr 2020Rohit Sharma
Previous Post

आईपीएल के बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने वाले 9वें कप्तान हैं कार्तिक

Next Post

बिहार चुनाव : चिराग बोले- एलजेपी ‘वोटकटवा’ तो बीजेपी 2014 से क्यूं रखा है साथ

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Next Post
बिहार चुनाव में बुझा चिराग Chirag extinguished in Bihar election

बिहार चुनाव : चिराग बोले- एलजेपी 'वोटकटवा' तो बीजेपी 2014 से क्यूं रखा है साथ

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

सितंबर में इस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

04/09/2024
A woman attempted self immolation near CM's residence

सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, इस बात से था परेशान

19/08/2025
Sutak Kaal

कब लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version