• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसों के विवाद के चलते हुई थी कारपेंटर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
murderer arrested

murderer arrested

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बंथरा इलाके में गुरुवार रात गोली मारकर की गई कारपेंटर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के गांव के ही 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर के दो तमंचों के अलावा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक कारपेंटर अमरेश की हत्या पैसे के लेनदेन में उसके ही साथियों ने की थी।

बताते चलें कि गुरुवार देर शाम बंथरा के माती निवासी कारपेंटर अमरेश रावत (21) जब घर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके बाद वो तुरंत घर से बाहर चला गया। जहां से वह रात भर नहीं लौटा। हालाकि काफी देर तक वापस लौटने पर उसके परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगले दिन सुबह गांव के बाहर टहलने निकले ग्रामीणों को अमरेश खून से लथपथ हालत में घायल पड़ा मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर भिजवाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके तहत पुलिस ने शुक्रवार को ही गांव के अमन उर्फ मुस्ताक, आकाश गौतम और गोलू उर्फ राजकुमार को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने शनिवार को तीनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद करने का दावा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस की माने तो इस घटना का मुख्य आरोपी पंकज अभी फरार है। जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अमरेश का गांव के ही पंकज रावत से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर ही पंकज ने रमेश को गोली मारी है। हालाकि पुलिस ने गिरफ्तार तीनों युवकों को थाना क्षेत्र के कमलापुर से सिसेंडी रोड पर जालिम खेड़ा खड़ंजा तिराहे से शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस ने किया फायरिंग से इन्कार

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पीजीआई इलाके में दवा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले को लेकर गुरुवार रात पीजीआई और बंथरा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम माती गांव पहुंची थी। ग्रामीणों की माने तो उस दौरान मृतक अमरेश सहित गांव के कुछ युवक गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे आग जला कर तापने के साथ ही वहां पर शराब पी रहे थे। जहां पुलिस की 9 गाडिय़ां पहुंचते ही सभी लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा उन पर फायरिंग भी की गई। हालाकि पुलिस फायरिंग की बात से साफ इंकार कर रही है।

घटना स्थल से मिला था 9 एमएम का कारतूस

उधर इस घटना से शनिवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव पहुंचे अमरेश शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत है। कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन ग्रामीणों ने इतना जरूर बताया कि शुक्रवार को घटनास्थल पर 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस मिला था। जिसे मृतक के भाई सनी ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालाकि पुलिस ऐसा कोई जिंदा कारतूस मिलने से साफ इंकार कर रही है।

Tags: crime newsLucknow Newsmurder mystry
Previous Post

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार

Next Post

नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, सिर कूच कर की गई थी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड की एकल महिलाओं को बड़ी सौगात, धामी ने जारी की स्वरोजगार योजना की पहली किस्त

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
Next Post
dead body

नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, सिर कूच कर की गई थी हत्या

यह भी पढ़ें

Kalashtami

वैशाख माह की कालाष्टमी का व्रत कब, जानें पूजा विधि और महत्व

19/04/2025
CM Vishnudev Sai

भारत के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक को सीएम विष्णुदेव ने दिखाई हरी झंडी

10/05/2025
aloe vera

सावधान : एलोवेरा के इस्तेमाल से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, पढ़िए एक्सपर्ट की राय

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version