• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, नोएडा, राजनीति
0
bjp

bjp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाने में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिमी) सहित 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, धारा-144 तथा कोविड-19 के कारण लागू महामारी अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री (पश्चिमी) पंडित आशीष वत्स शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर लुहार्ली टोल प्लाजा पर आए। गाड़ियों में निर्धारित संख्या से अधिक लोग बैठे थे और उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था।

IIT मद्रास में फूटा कोरोना का बम, 66 लोग संक्रमित, लैब-लाइब्रेरी बंद

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने बिना अनुमति सड़क पर रैली निकाली।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में थाना दादरी में तैनात उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, तथा महामारी अधिनियम तीन के तहत बत्स व उनके 100 से ज्यादा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुटर बजाते हुए नियमों का उल्लंघन कर निकाली गई कथित रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसपर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।

विवाद सुलझाने पहुंची PRV टीम पर दबंगों ने किया हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि मथुरा जिले में बाजना स्थित मोरकी कॉलेज मैदान में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटेलिया को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया। इससे नाराज महिलाओं ने रविवार की सुबह अवाखेड़ा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया। महिलाओं ने हिरासत में लिए गए किसान नेता को छुड़वाने की मांग की। यह मांग पूरी होने के बाद ही महिला किसानों ने रास्ता खोला।

Tags: bjpEastern Peripheral Expresslatets up newsNoida newssection 144up newsup news in hidni
Previous Post

IIT मद्रास में फूटा कोरोना का बम, 66 लोग संक्रमित, लैब-लाइब्रेरी बंद

Next Post

किसान समर्थन में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
SP supports farmers

किसान समर्थन में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ritu Suhas

25 नवंबर को लगेगा ‘पेंट माई टॉयलेट’ का विशेष अभियान

23/11/2024
Arshi Khan

बिग बॉस स्टार अर्शी खान के फैन ने की ऐसी हरकत सब देख रह गए दंग

20/04/2021
Khalil Ahmed

खलील अहमद का चला पंजाब पर जादू, अंतिम ओवर में हैद्राबाद ने की वापसी

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version