• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mayo हॉस्पिटल के संचालक निदेशक पर केस दर्ज, रेट से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप

Writer D by Writer D
23/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
mayo-hospital

mayo-hospital

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित मायो हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंध निदेशक पर अनियमितताओं के चलते केस दर्ज हुआ है। हॉस्पिटल प्रबंधन पर आरोप है कि यहां मरीजों से तय दरों से ज्यादा रकम वसूली जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।

एक जांच कमेटी ने पहले हॉस्पिटल की यथास्थिति पर रिपोर्ट तैयार की, जिसके बाद गोमतीनगर थाने में एसीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन पर केस दर्ज कराया है। ऐसा आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से मोटी रकम वसूली है।

गोमतीनगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक तय प्रावधानों से अधिक रकम मरीज से वसूली गई है। इस शिकायत की जांच में उप जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी और अधीक्षक शामिल रहे। चार सदस्यीय इस टीम ने पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की, जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।

PPE किट पहनकर CM तीरथ ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल

दर्ज शिकायत के मुताबिक अस्पताल पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 और उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम 2020 की सुसंगत धाराओं के तहत केस चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें उत्तर प्रदेश कोविड-19 विनियमावली 2020 में निहित प्रावधानों के तहत भी केस चलाया जाएगा।

महामारी के दौर में भी कुछ प्राइवेट अस्पताल मरीजों से मनचाही रकम वसूल रहे हैं। परिजनों की मजबूरी है कि अस्पताल की हर मांगें अपने मरीजों की जान बचाने के लिए उन्हें पूरी करनी पड़ रही है। लखनऊ के मेट्रो अस्पताल, साईं लाइफ अस्पताल और आशी अस्पताल पर भी मरीजों से ऐसी ही वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी रोशन जैकब ने जांच में आरोपों को सही पाया था, जिसके बाद सीएमओ ने इन अस्पतालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

Tags: lucknow caseLucknow Newsmayo hospitalMayo hospital in Gomtinagar
Previous Post

पांच लोगों की हत्या के मामले में कातिल भांजे पर 25 हजार का इनाम घोषित

Next Post

कोरोना काल में अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार निजी विद्यालय उठाएं : डॉ दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Dr. Dinesh Sharma

कोरोना काल में अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार निजी विद्यालय उठाएं : डॉ दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

"Minimum wage

केंद्र सरकार न्यूनतम मजदूरी की ऊपरी सीमा तय करने पर करेगी विचार

20/08/2020

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, किशोरी घायल

02/01/2021
डाॅ. सतीश पूनियां

पुनिया ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा – विधायक बाड़ेबंदी में मना रहे हैं त्योहार

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version