Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

FIR

FIR

बरेली जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुकदमा बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला सायमा खुद भी डॉक्टर हैं। उनके पति मुनाजिर इकबाल भी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

Gem पोर्टल पर बायर कोे लाॅगिन पर जिला स्तर पर फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी : सहगल

मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को अपनी गर्भवती पत्नी सायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि वहां डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव करा कर उनकी पत्नी की लज्जा भंग की।

मुनाजिर ने बताया कि 23 मार्च को उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर महिला डॉक्टर ने सभी टेस्ट कराए। हालत में सुधार न होने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराया तो आंतों में खराबी दिखी। तब उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

CRPF जवान की सकुशल रिहाई पर CM भूपेश ने मध्ययस्थता टीम का जताया आभार

डॉक्टर मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ हुई घटना की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से भी की थी। चंद्र के आदेश पर डॉक्टर शालिनी और उनके टेक्नीशियन के खिलाफ प्रेम नगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

Exit mobile version