• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानी पद के दावेदार पीट-पीटकर कर हत्या, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
murder

प्रधान के दावेदार की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में प्रधानी के चुनाव की रंजिश ने सोमवार को एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना बरदह थाना क्षेत्र के असाऊर सोनहरा गांव की है। मृतक प्रधानी का चुनाव लड़ने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही अहमदाबाद से घर लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाबत गांव के निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

असाऊर सोनहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कन्हैया काफी दिनों से गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में रहते थे। वहां वह जींस की फैक्ट्री संचालित करता था। गांव की प्रधानी के चुनाव के चलते वह एक सप्ताह पूर्व गांव लौटा था। गांव पहुंचते ही प्रधानी के चुनाव में अपनी ताल ठोकना शुरू कर दिया।

सगे भाइयों ने वकील की हत्या कर उन्नाव में फेंका शव, ये थी वजह

होली के दिन सोमवार की रात गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ विवाद हो गया। इस पर अनिल दूसरे पक्ष से पूछताछ के लिए रात नौ बजे घर से निकला। इसी दौरान विपक्षियों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गांव में दौड़ा-दौड़ा कर अनिल की पिटाई की गई। जब तक परिजन व उसके समर्थकों को इस बात की जानकारी होती, तब तक हमलावर उसे अधमरा कर चुके थे और मौके से फरार हो गए थे। आनन-फानन घायल अनिल को इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को लेकर घर चले गए। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। घटना से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार की सुबह प्रधान पद के दावेदार अनिल यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

कानपुर कार्डियोलॉजी अस्पताल में फिर लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप

वहीं घटना के बाबत परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान समेत नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ बरदह विनोद कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतक अभी पांच दिन पूर्व ही अहमदाबाद से घर लौटा था, ऐसे में चुनावी रंजिश की बात समझ से परे है। फिर भी हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CM तीरथ ने दिए सख्त निर्देश

Next Post

राजकीय बालिका संरक्षण गृह में कोरोना विस्फोट, 13 किशोरियां संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
राजकीय बालिका संरक्षण

राजकीय बालिका संरक्षण गृह में कोरोना विस्फोट, 13 किशोरियां संक्रमित

यह भी पढ़ें

jee mains

कल से शुरू हो रही है JEE Mains परीक्षा, जानें क्या है ड्रेस कोड

24/07/2022
ancestors

इस तरह से न लगाएं पितरों की तस्वीर, आर्थिक परेशानियां नहीं छोड़ती घर

20/12/2025
outsourced operators

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब आउटसोर्स परिचालकों का हो सकेगा पारस्परिक स्थानांतरण

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version