• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

Writer D by Writer D
08/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर, राजनीति
0
Arif Hashmi

Arif Hashmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। यूपी के टॉप-10 भू-माफिया की सूची में शामिल उतरौला के समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी (Arif Hashmi) व उनके भाई सहित पांच अन्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा में थाना सादुल्लाह नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जेल में बंद पूर्व विधायक पर आरोप है कि वह गिरोह के सदस्यों के साथ संगठित अपराधों को अंजाम देते हैं, जिससे आम जनमानस में भय व्याप्त है।

उतरौला से दो बार सपा से विधायक रह चुके आरिफ अनवर हाशमी (Arif Hashmi) हमेशा विवादों में रहे। उनका आपराधिक इतिहास भी है। हाशमी का नाम प्रदेश के टॉप-10 भू-माफिया की सूची में दर्ज है। उनके विरुद्ध कई मुकदमे भी दर्ज हैं। लेखपाल को धमकाने के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर पुलिस ने उन्हें आठ अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से वह जेल में बंद हैं। इस बीच उनके व उनके भाई सहित पांच के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

सादुल्लाहनगर थाना निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया अहिरौली गांव निवासी आरिफ अनवर हाशमी, उनके भाई मारुफ अनवर हाशमी तथा सुबनजोत निवासी नासिर हाशमी, ग्राम प्रधान अहमद हुसैन के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जानकारी मिली कि पूर्व विधायक का गिरोह सक्रिय है, जिससे आम जानमानस में भय का माहौल है। एसएचओ ने बताया कि पूर्व विधायक हाशमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एवं न्यायालय में गवाही देने से लोग कतराते हैं।

पूर्व विधायक हाशमी (Arif Hashmi) पर यह हैं आरोप

पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर कई गंभीर आरोप हैं। वह सादुल्लाह नगर की बेशकीमती जमीनों के दस्तावेजों में हेरफेर कर राजस्व कर्मियों को भी शामिल करता है। इसके बाद वह जमीन पर कब्जे का प्रयास व कब्जा भी कर लेता है। थाना क्षेत्र की जमीन को हड़पने को लेकर लोग इस बाद से दहशत में है। उनका कहना है कि हाशमी ने कई गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रखा है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

हाशमी भू-माफिया एवं गैंगस्टर के अपराधी पहले से ही थे। उनके विरुद्ध कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। उनके द्वारा अपराध से अर्जित की गई 16 करोड़ 97 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Tags: Arif HashmiBalrampur newsup news
Previous Post

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मकोका कोर्ट ने 8 आरोपियों को 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Next Post

CLAT 2025 का रिजल्ट जारी, शांतनु बने यूपी के टॉपर

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Shantanu became UP's topper in CLAT

CLAT 2025 का रिजल्ट जारी, शांतनु बने यूपी के टॉपर

यह भी पढ़ें

Vande Bharat Express train

यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

31/08/2024
Asia Cup

अर्शदीप का कैच छोड़ना भारत को पड़ा भरी, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

05/09/2022
cm yogi

सीएम योगी ने मेधावी छात्रों से किया संवाद, कहा- कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version