• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CLAT 2025 का रिजल्ट जारी, शांतनु बने यूपी के टॉपर

Writer D by Writer D
08/12/2024
in शिक्षा
0
Shantanu became UP's topper in CLAT

Shantanu became UP's topper in CLAT

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट (CLAT) 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें हरियाणा और मध्य प्रदेश के एक-एक छात्र ने क्लैट यूजी (CLAT UG) परीक्षा में 99.997 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है, जबकि क्लैट पीजी (CLAT PG) परीक्षा में 99.993 पर्सेंटाइल के साथ ओडिशा की एक लड़की टॉपर बनी है। वहीं, लखनऊ के रहने वाले शांतनु द्विवेदी (Shantanu Diwedi) इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के टॉपर बने हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की है। वह लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां उनका एडमिशन कक्षा 1 में हुआ था। वह साल 2025 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।

रोज इतने घंटे करते थे पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शांतनु ने 10वीं क्लास में ही ये तय कर लिया था कि उन्हें क्या करना है। इसलिए वह क्लैट परीक्षा की तैयारी जी-जान से कर रहे थे। वह हर रोज 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे। उनके पिता का नाम देवेंद्र द्विवेदी तो मां का नाम अनुपमा द्विवेदी है। शांतनु ने क्लैट परीक्षा 2025 में 99.987 पर्सेंटाइल हासिल किया है। कुल 120 अंकों की हुई इस परीक्षा में उन्हें 100.5 अंक मिले हैं।

CLAT परीक्षा की आंसर-की में बदलाव, काउंसलिंग शेड्यूल जारी

शांतनु बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके लॉ टीचर भी सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से ही पढ़े हैं। उनका नाम श्वेतांक वर्मा है और उन्होंने पटना स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है।

क्या बनना चाहते हैं शांतनु?

यूपी स्टेट टॉपर शांतनु ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद लिटिगेशन में प्रैक्टिस करना चाहते हैं।

लिटिगेशन का मतलब होता है किसी मामले को सिविल कोर्ट ऑफ लॉ में लड़ना या उसकी रक्षा करना। हालांकि उनका सपना सिर्फ वकालत करना नहीं बल्कि जज बनना है। वह पीसीएस-जे की भी परीक्षा देना चाहते हैं और जज बनना चाहते हैं।

Tags: CLAT 2024clat answer keyCLAT counsellingCLAT exam
Previous Post

सपा विधायक हाशमी मुश्किलों में घिरे, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

Next Post

सपा नेता ने राहुल गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, अखिलेश के निर्देश किया डिलीट किया ट्वीट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Next Post
SP leader IP Singh made indecent comment on Rahul Gandhi

सपा नेता ने राहुल गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, अखिलेश के निर्देश किया डिलीट किया ट्वीट

यह भी पढ़ें

Bihar NEET counselling

बिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट

17/11/2020
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन लगा ‘महंगाई’ का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

01/10/2023
Tulsi

आयुर्वेद के अनुसार तुलसी पौधे के हर भाग में छुपे हैं औषधीय गुण

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version