• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने बताया घोटाले का किंगपिन

Writer D by Writer D
20/04/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Manish Sisodia

Manish Sisodia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली शराब घोटाला मामले (Delhi Liquor Scam Case) में शनिवार को राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की अर्जी पर सुनवाई हुई। CBI ने उनकी जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध करते हुए उन्‍हें घोटाले का मास्‍टरमाइंड और किंगपिन करार दिया।

जांच एजेंसी की दलीलों को सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  की जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अब अदालत 30 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। दिल्‍ली की निरस्‍त आबकारी नीति मामले (Excise Policy Matters) में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  महीनों से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को इसी मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  ने लोकसभा चुनाव में प्रचार में शामिल होने की मांग करते हुए ट्रायल कोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी दाख‍िल की थी। सिसोदिया के वकील ने कहा कि अब अदालत नियमित जमानत पर फैसला सुरक्षित कर चुकी है, इसलिए अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले रहे हैं। दूसरी तरफ, सीबीआई ने मनीष सिसौदिया (Manish Sisodia)  की नियमित जमानत अर्जी का विरोध किया। सीबीआई ने कहा कि उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। सीबीआई ने उन्हें शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

CBI की दलील

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की नियमित जमानत याचिका पर शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) मे सुनवाई हुई। सीबीआई (CBI)  ने कहा कि सिसोदिया घोटाले के किंगपिन हैं, इसलिए इनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

जांच एजेंसने ने दलील दी कि जमानत दी गई तो सिसोदिया सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। सीबीआई (CBI)   ने कहा कि सिसोदिया किंगपिन हैं, वह मास्‍टरमाइंड हैं. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। सीबीआई (CBI)  ने कहा कि कोर्ट पहले भी उनकी जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। अगर उन्‍हें रिहा किया गया तो वह बाधा पैदा कर सकते हैं।

अब 30 अप्रैल को फैसला

सीबीआई (CBI) ने कहा कि हम मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध करते हैं। उनकी याचिका खारिज की जानी चाहिए। सीबीआई (CBI)  ने कहा कि हम बार-बार कहते हैं कि ये किंगपिन हैं। इनकी याचिका में देरी का ग्राउंड है। हम बता चुके हैं कि देरी के क्या कारण हैं। इसी कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में भी माना है।

अभी 2021 से पहले के गाड़ी का चालान स्वत: नहीं होगा माफ, अफसर दे रहे ये दलील

सिसोदिया की ईडी (ED)  और सीबीआई (CBI)  मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court)  ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत अब 30 अप्रैल को फैसला सुनाएगी।

Tags: delhi newsliquor policy scamManish SisodiaNational news
Previous Post

अभी 2021 से पहले के गाड़ी का चालान स्वत: नहीं होगा माफ, अफसर दे रहे ये दलील

Next Post

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
Sapna Choudhary

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने ‘हर जिला, जमकर अपराध’ का नया माॅडल लांच किया : अखिलेश

30/08/2020
kidnapper arrested

बागपत : दिनदहाड़े लोहा व्यापारी का अपहरण, 1 करोड़ की मांगी फिरौती

26/10/2020
Water

बुंदेलखंड और विंध्य में भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई हर घर नल योजना

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version