• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महुआ मोइत्रा पर CBI का शिकंजा, कोलकाता समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Writer D by Writer D
23/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mahua Moitra

Mahua Moitra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। TMC नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) से जुड़े कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसी कोलकाता समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गुरुवार को उनके खिलाफ सीबीआई ने रेगुलर केस दर्ज किया था। दिल्ली से सीबीआई की एक टीम महुआ के पिता के दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके स्थित फ्लैट पर पहुंची है।

लोकपाल ने ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ (Cash for Query) के मामले में CBI को महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। लोकपाल ने सीबीआई को निर्देश दिया कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाए। इसके साथ ही लोकपाल ने जांच एजेंसी को छह महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

क्या है Cash for Query मामला?

महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगे थे। जांच के बाद एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी थी। इस पूरे मामले की शुरुआत भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों से हुई। निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रियल स्टेट कारोबारी हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। निशिकांत दुबे ने ये आरोप महुआ के पूर्व दोस्त जय अनंत देहाद्रई की शिकायत के आधार पर लगाए।

लोकपाल ने अपने आदेश में क्या कहा

लोकपाल ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद पूरी जानकारी का सावधानी से मूल्यांकन करने के बाद कोई संदेह नहीं रह जाता है कि महुआ के खिलाफ लगाए गए आरोप, जिनमें से अधिकांश में ठोस सबूत हैं, उनके पद को देखते हुए बेहद गंभीर प्रकृति के हैं। इस वजह से हमारी राय में सच को स्थापित करने के लिए गहन जांच जरूरी है। प्रासंगिक समय पर आरपीएस (प्रतिवादी लोक सेवक) की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी हो जाता है कि एक लोक सेवक अपने पद पर रहने के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी बरतें।

पीएम मोदी ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा, कहा – दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत

लोकपाल ने अपने आदेश में कहा है कि एक जन प्रतिनिधि के कंधों पर जिम्मेदारी और बोझ अधिक होता है। यह हमारा कर्तव्य है और अधिनियम का आदेश है कि उन भ्रष्टाचार और भ्रष्ट प्रथाओं को जड़ से खत्म करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं जो अनुचित लाभ, अवैध लाभ या लाभ और बदले में लाभ जैसे पहलुओं को अपने दायरे में लाते हैं। भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है जो इस लोकतांत्रिक देश की विधायी, प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।

Tags: cash for queryCBI Raiddelhi newsKolkata newsmahua moitraNational news
Previous Post

पीएम मोदी ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा, कहा – दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत

Next Post

Moscow Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Moscow Attack

Moscow Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें

यह भी पढ़ें

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी हॉट फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल

27/07/2020
department of justice

व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने के आरोप में चीनी शोधकर्ता हुआ गिरफ्तार

29/08/2020

वीडियो में संविदा कर्मी के साथ छेड़छाड़ करते दिखा अधिकारी, 12 दिन बाद हुआ अरेस्ट

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version