• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Moscow Attack: ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी, सामने आईं आतंकियों की तस्वीरें

Writer D by Writer D
23/03/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Moscow Attack

Moscow Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया एंड इराक (ISIS) ने शुक्रवार को मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट (Moscow Attack) की जिम्मेदारी ली है। इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए। ISIS ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा, ‘हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में स्थित क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हमला किया’। आईएस के बयान में यह भी कहा गया है कि हमलावर ‘सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए हैं’।

इस बीच रूसी मीडिया ने आतंकवादियों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में आतंकी हमले (Moscow Terrorist Attack)  के चश्मदीदों के हवाले से बताया गया कि हमलावर ‘एशियाई और कॉकेशियाई’ लोगों जैसे दिखते थे और रूसी नहीं, बल्कि विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे।

रूस में आतंकी हमले में 60 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

रूसी मीडिया का दावा है कि आतंकी इन्गुशेतिया के मूल निवासी हैं। सैन्य वर्दी पहने हुए आतंकियों ने इमारत में प्रवेश किया और गोलीबारी शुरू कर दी। सामने जो भी दिखा उसे गोलियों से भून दिया। इसके बाद विस्फोट किया, जिससे कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई।

जब हमला हुआ उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘पिकनिक’ का परफॉर्मेंस चल रहा था। इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में 6200 लोग मौजूद थे। रूसी अधिकारियों ने कहा कि हम इस आतंकवादी हमले की जांच कर रहे हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने मॉस्को में आतंकी हमले की निंदा, कहा – दुख की इस घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत

रूसी विदेश मंत्रालय ने इस आतंकवादी हमला बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घृणित अपराध की निंदा करने की अपील की है। यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब व्लादिमीर पुतिन ने हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और रूस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार 5वां कार्यकाल संभालने जा रहे हैं। दूसरी ओर रूस बीते दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है।

Tags: # world news#ISISeussiainternational NewsMoscow AttackRussia News
Previous Post

महुआ मोइत्रा पर CBI का शिकंजा, कोलकाता समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Next Post

प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को कैंसर, चल रही है कीमोथेरेपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Kate Middleton

प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को कैंसर, चल रही है कीमोथेरेपी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Encounter of cattle smuggler in Deepak murder case

NEET छात्र की हत्या मामले में SSP का बड़ा एक्शन, पूरी जंगल धूषण चौकी सस्पेंड

16/09/2025
CM Yogi

भामाशाह का त्याग ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना का प्रतीक : मुख्यमंत्री

28/06/2025

आम्रपाली दुबे ने अपने नए घर की तस्वीरें की शेयर

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version