• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत केस की अब CBI करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दी जानकारी

Desk by Desk
05/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने CBI जांच की सिफारिश की थी। केंद्र ने स्वीकार किया और जांच को CBI के हवाले कर दिया।

बता दें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिका पर सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा कि अब रिया की सुप्रीम कोर्ट में याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

LIVE : राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू, पीएम मोदी कर रहे हैं पूजा

गौरतलब है कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बिहार की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की थी। अब बिहार में जांच नहीं हो रही। क्योंकि बिहार ने जांच को सीबीआई के पास भेज दिया है। वहीं रिया के वकील श्याम दीवान ने बिहार के केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की। उनका कहना है कि जब मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो फिर वही जांच होनी चाहिए। 56 गवाह से पूछताछ हो चुकी है।

दूसरी ओर सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि CBI को जल्दी जांच शुरू करना चाहिए। किसी भी आरोपी को कोई सुरक्षा न मिले, क्योंकि सबूत नष्ट होने का खतरा है। पहले ही बहुत देर हो चुकी है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार के वकील आर बसंत ने कहा कि हमारी पुलिस जांच कर रही है। इस स्टेज पर सुप्रीम कोर्ट को कोई आदेश नहीं देना चाहिए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच ठीक से होनी चाहिए। यहां हर आदमी कि अपनी अलग राय है। यहां सवाल न्यायाधिकार क्षेत्र का है कि कौन एजेंसी जांच करेगी?

Tags: CBI will now investigate Sushant Singh Rajput caseCenter informs Supreme Courtसुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने बतायासुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच
Previous Post

LIVE : राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू, पीएम मोदी कर रहे हैं पूजा

Next Post

LIVE : राम मंदिर भूमिपूजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूजा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
राम मंदिर भूमिपूजन

LIVE : राम मंदिर भूमिपूजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूजा

यह भी पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु और डॉक्टर के ट्विटर वॉर में हुईं ग्रैमी अवॉर्ड सिंगर की एंट्री, एक्ट्रेस को सुनाई खरी-खोटी

08/07/2024
PM Modi

‘रेलवे के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन’, करोड़ों रुपये की सौगात का एलान कर बोले पीएम मोदी

26/02/2024
Xiaomi 11 Lite to knock in India soon

भारत में जल्द दस्तक देगा Xaiomi का 11 लाईट, जाने फीचर्स

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version