Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

गोरखपुर। अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने की कगार पर खड़ा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मिशन Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। ऐसे में गोरखपुर वासियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इससे विश्वभर में भारत का कद और ऊंचा हो गया है। गोरखपुर में जश्न जैसा माहौल है।

गोरखपुर सांसद रवि किशन चंद्रयान की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।

देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

Chandrayaan-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। इसरो ने बताया है कि Chandrayaan-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।

Exit mobile version