• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर केन्द्र ने लगाई मुहर

Desk by Desk
26/02/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए वहां पर तत्काल एटीआर 72 जैसे विमानों के संचालन के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपलब्ध कराए हैं।

इसके साथ एयरपोर्ट के विस्तार की कार्रवाई चलती रहेगी, जिसमें एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का आवागमन बेहतर तरीके से हो सके। इसके लिए प्रदेश सरकार केन्द्र से संवाद बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के रूप में विख्यात है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। अयोध्या भारत की सनातन आस्था का केंद्र बिंदु होने के नाते लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग पर्व और त्योहारों में दर्शनार्थ आता है। अयोध्या में श्रद्धा और पर्यटन का एक समन्वित रूप देखने को मिलता है। केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या के समग्र विकास को लेकर कार्य कर रही है।

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को विकसित करने के लिए ढेर सारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं। उनकी ईच्छा होती है कि वे भी अयोध्या आ सकें।

भारत के तेज गेंदबाज विनय कुमार का प्रथम श्रेणी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

इसलिए यूपी सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में डेवलप करने का एक प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा था। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए करीब एक हजार करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार ने भूमि क्रय करने के लिए जिला प्रशासन को दी है और अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि क्रय की जा चुकी है और युद्ध् स्तर पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं।

योगी ने कहा कि अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर रखे जाने वाले इस एयरपोर्ट के एटीआर 72 के सेवा को संचालन करने। उसके लिए ढाई सौ करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं । साथ ही केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निश्चित ही अयोध्या के टूरिज्म को और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज और सरल बनाएगा।

Tags: Ayodhya AirportChief Minister Yogi AdityanathInternational Airport \international airport in AyodhyaUttar Pradeshअंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टअयोध्या एयरपोर्टअयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Previous Post

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो में चलाई स्कूटी, ममता पर जमकर साधा निशाना

Next Post

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post
double-decker bus accident

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Rooftop Solar

मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार

20/04/2025
Bhole Baba

हाथरस कांड के बाद पहली बार सामने आया ‘भोले बाबा’, बोला- -शासन-प्रशासन पर भरोसा

06/07/2024
Shinzo Abe

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

08/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version