• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस पलटी, 25 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
double-decker bus accident

double-decker bus accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में NH/731 पर एक हादसा हुआ। आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही डबल डेकर बस जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लाली पुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बस में सवार लगभग 25 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। जिसमें से दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शेष यात्रियों को पुलिस ने अन्य साधनों से दिल्ली के लिए रवाना किया।

घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लगभग रात्रि 11:00 बजे की बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

बस पलट जाने से कम से कम 25 यात्री घायल हो गए, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आनन-फानन में कई थानों की पुलिस के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गुरुवार रात 11 बजे हादसा हुआ। डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर आज़मगढ़ से दिल्ली जा रही थी।

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर केन्द्र ने लगाई मुहर

यात्री सुभाष ने बताया कि हम सब बस से आजमगढ़ से दिल्ली जा रहे थे बस सुल्तानपुर के पास खाना खाने के लिए रुकी तब ड्राइवर ने वहां दारू पी ली ,ड्राइवर दारू पीकर गाड़ी चला रहा था इसलिए ऐसी धटना हुई है

सीओ मुसाफिरखाना मनोज़ यादव ने बताया कि एक बस आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जा रही थी जिसमे लगभग 50 यात्री बैठे हुए थे रात की 11:00 बजे के आसपास बस जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लालीपुर के पास पहुंची थी सभी डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। बस में सवार कम से कम 25 लोग घायल हो गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो में चलाई स्कूटी, ममता पर जमकर साधा निशाना

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए लखनऊ में ट्रामा सेंटर में भेजा गया है जबकि 23 लोगों का इलाज जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक को नींद आ गई और इस वजह से हादसा हुआ।

Tags: amethi newsBus accidentcrime newsup news
Previous Post

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर केन्द्र ने लगाई मुहर

Next Post

कोविड-19 टीकाकरण सत्र का 27 और 28 फरवरी का आयोजन नहीं होगा

Writer D

Writer D

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
Next Post
कोविड-19 टीकाकरण covid-19 vaccination

कोविड-19 टीकाकरण सत्र का 27 और 28 फरवरी का आयोजन नहीं होगा

यह भी पढ़ें

कृति सैनन सुशांत सिंह राजपूत

कृति सैनन, सुशांत सिंह राजपूत की याद में बोली- ‘मैनी’ में मैंने तुम्हें देखा, जिंदा

26/07/2020
Lightning

आकाशीय बिजली से किशोर समेत तीन की मौत, चार घायल

02/05/2023
cm yogi

सिख जहां भी रहता है, अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और सेवाकार्य के लिए जाना जाता है: योगी

17/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version