• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS: आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और इटली के बीच बीते कई वर्षों से आर्थिक संबंध रहे हैं लेकिन अब योगी सरकार के प्रयासों के चलते दोनों बुलेट ट्रेन की गति से इसे नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी (Alessandro Liberatori) ने शनिवार को वृंदावन योजना में चल रही यूपीजीआईएस (UP GIS) के वशिष्ठ हैंगर में आयोजित इटली पार्टनर कंट्री सेशन में इसकी पुष्टि की।

अलेसांद्रो लिबेराटोरी (Alessandro Liberatori) ने उत्तर प्रदेश और इटली के बीच ट्रेड सिनर्जी में समानता का हवाला देते हुए कहा कि हमारे बीच व्यापार की असीमित संभावनाएं बरकरार हैं। साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) यूपी में इंडस्ट्री लगाने के लिए जो न्यू पालिसी लेकर आएं हैं, उससे उत्तर प्रदेश उद्योग जगत का नया हब बनकर उभरेगा और इसमें इटली के उद्योग अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इटली यूपी में टेक्नोलाजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, लेदर, टेक्सटाइल, ड्रग्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगा।

वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की धाक जमाएगा इटली

इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी ने कहा कि इटली प्रदेश में पहले से ही निवेशक के तौर पर उपस्थित है। अब इसे बढ़ाते हुए नई टेक्नोलाजी, क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग और लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र बड़ा निवेश करेगा। इसके साथ ही अगले कुछ वर्षों में स्मार्ट सिटी, मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड (इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन एंड स्टोरेज साल्यूशन), गैस ट्रांसपोर्टेशन और नैचुरल गैस को बढ़ावा देने में अपना भरपूर सहयोग देंगे।

उन्होंने कहा कि इटली उत्तर प्रदेश को सर्कुलर इकोनॉमी बनने में भी मदद करेगा, क्योंकि इटली अपने अर्बन वेस्ट को 79 प्रतिशत से ज्यादा को रिसाइकल करता है। इतना ही नहीं यूनेस्को साइट्स व वर्ल्ड हेरिटेज रीजंस को संरक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। स्पेस टेक्नोलॉजी और लेदर प्रोसेसिंग को प्रदेश में बढ़ावा देकर वैश्विक बाजार में यूपी को पहचान दिलाने में मदद करेगा।

अब इटली अपने अटूट रिश्ते को व्यापार में बदलने जा रहा

पूर्व में अपर मुख्य सचिव स्पोर्ट्स, यूथ एंव वेलफेयर नवनीत सहगल ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए यूपी के विकास की ओर बढ़ते कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इटली और यूपी के पहले से ही संबंध काफी अच्छे रहे हैं। अब इटली इन संबंधों को व्यापार में बदलने जा रहा है। उन्होंने इसकी वजह सीएम योगी की दूरगामी सोच को बताया। उन्होंने यूपी के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शासन की नीतियों और इन नीतियों में सरकार की ओर से दी जा रही रियायतों और सहूलियतों के बारे में विस्तार से बताया।

GIS: ODOP योजना से यूपी ही नहीं, देश भी बन रहा सशक्त: स्मृति ईरानी

इस दौरान सेशन में आईटीए मुंबई की एफडीआई यूनिट की हेड मृणालिनी गणेश, सेस इटेलियन एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी के इंडिया और साउथ एशिया के हेड गौतम भंसाली, मैपी इंडिया के सीईओ संजय भल्ला, इनेल ग्रीन पॉवर इंडिया प्रा. लि. के कंट्री मैनेजर और सीईओ सांध्य खरे और थ्रोड्स इंडिया लि. के डायरेक्टर अजय आदि मौजूद रहे।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

GIS: ODOP योजना से यूपी ही नहीं, देश भी बन रहा सशक्त: स्मृति ईरानी

Next Post

ये दशक उत्तर प्रदेश का है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
CM Yogi

ये दशक उत्तर प्रदेश का है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

pet fulna

अगर आपको भी है पेट फूलने की समस्या, तो ये पांच आहार है इसका इलाज

22/07/2021
IED Blast

चर्च में प्रार्थना के दौरान हुए धमाके में 17 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

16/01/2023
Poisonous Milk

स्किन के लिए संजीवनी बूटी है ये दूध, सोने से पहले लगाएं

21/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version