• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केन्द्र को किसानों की किस्मत का फैसला करने का अधिकार नहीं : अशोक गहलोत

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
अशोक गहलोत Ashok Gehlot

अशोक गहलोत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को संवेदनहीन सरकार बताते हुए कहा कि किसानों के साथ देश के लाखों लोग हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गलतफहमी निकल जायेगी।

श्री गहलोत रविवार को प्रदेश कांग्रेस के किसान समर्थन में दिये एकदिवसीय धरने में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश कांग्रेस ने यह धरना आयोजित किया है। 39 दिन हो गये कि कड़ाके की ठंड में देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र सरकार की संवेदनहीन की पराकाष्ठा हैं कि किसान थक जायेंगे और मुद्दा समाप्त हो जायेगा। उन्होंने किसानों को समझदार बताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्वक एवं भाईचारे के साथ आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के साथ देश के साढ़े छह लाख गांवों में बैठे लोगों की भावना हैं। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर कि श्री मोदी एवं श्री शाह की गलतफहमी निकल जायेगी और उन्हें लेने के देने पड़ जायेंगे।

किसानों के समर्थन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरना-प्रदर्शन https://t.co/X53qJxluff

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 3, 2021

पीएम मोदी देश का बैंड बजा देंगे

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को पूरे किसानों की किस्मत का फैसला करने का अधिकार नहीं हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार को फासीवादी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार देश को बर्बाद करना चाहती हैं। उन्होंने श्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अह्म हैं और वह लोगों से ताली और थाली बजवाते हैं। वह देश का बैंड बजा देंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश को एक रखना हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को लोकतंत्र में यकीन नहीं हैं और तानाशाह की प्रवृत्ति रखते हैं। जनता को ताली व थाली बजवाकर हिन्दु राष्ट्र की बात करते हैं।

कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से है खड़ी : गोविन्द सिंह डोटासरा

अंग्रेजों की मुखबरी करने वाले लोग हमें पढा रहे हैं पाठ

श्री गहलोत ने ये देश को बर्बाद कर रहे हैं और हिन्दु और मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर अब तक कांग्रेस ने अह्म भूमिका निभाई हैं और कहा जा रहा है कि पिछले सत्तर साल में कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की मुखबरी करने वाले लोग हमें पाठ पढा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार इन लोगों ने किसानों से पंगा लिया हैं। किसानों को कोई भड़का नहीं रहा हैं और वे समझदार है। हालात गंभीर हैं, इसलिए कांग्रेस किसानों को संदेश देना चाहती हैं कि देश, प्रदेश एवं कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके संघर्ष के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ी तो किसान आंदोलन के समर्थन में वे बोर्डर पर भी आ जायेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसलिए वह किसानों की नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी किसानों के साथ कांग्रेस के होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने भूमि अधिगृहण संशोधन बिल को वापस लेना पड़ा था और अब नये कृषि कानूनों को भी वापस लेना पड़ेगा। जब तक ये कानून वापस नहीं लिये जाते तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

इस मौके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजस्व मंत्री हरीश चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Tags: Ashok GehlotKisan agitationnoonone day dharnaongress Legislature PartyRajasthanSupportअशोक गहलोतएक दिवसीय धरनाकांग्रेस विधायक दलकिसान आंदोलनदोपहरराजस्थानसमर्थन
Previous Post

उप्र में कोरोना का रिकवरी दर बढ़कर 96.39 प्रतिशत, संक्रमितों की संख्या भी घटी

Next Post

पर्दाफाश : पुंछ में एक और आतंकी मॉड्यूल का हुआ खुलासा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Main Slider

योगी बोले – ऑन्धकार हटबे, जनता बोली – सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे

16/04/2026
राष्ट्रीय

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास

16/04/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Next Post
Terrorists

पर्दाफाश : पुंछ में एक और आतंकी मॉड्यूल का हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें

Road Accident

सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

21/02/2023

सपना चौधरी ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, फैंस कर रहे तारीफ

27/08/2020
CM Dhami

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version