Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष 14 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त

RPSC

आरपीएससी

नई दिल्ली| राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष दीपक उप्रेती 14 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। उप्रेती ने करीब 27 महीने तक आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला।

उन्होंने 34वें अध्यक्ष के रूप में 23 जुलाई 2018 को कार्यभार ग्रहण किया था। वर्तमान में आयोग के अधीन आरएएस 2018 के साथ साथ कई पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। साथ ही कोरोना महामारी के मद्देनजर स्थगित परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाना है।

69000 शिक्षक भर्ती : 31661 शिक्षकों की जिला आवंटन सूची जारी, 16 अक्टूबर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सूत्रों ने बताया कि अजमेर मुख्यालय स्थित आयोग में पहले से ही चार सदस्यों के पद रिक्त हैं और अब अध्यक्ष का कार्यकाल भी समाप्त होने के बाद आयोग का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। आयोग के विधिवत संचालन के लिए सरकार को जल्द ही 35वें नये अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही सदस्यों के रिक्त पदों को भी भरना होगा।

Exit mobile version