• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है चैत्र अमावस्या? जानें महत्व और उपाय

Writer D by Writer D
20/03/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Falguna Amavasya

Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन पितरों को समर्पित है और इस दिन किए गए कर्म पितरों को शांति प्रदान करते हैं। चैत्र अमावस्या पर पितरों का तर्पण करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों को जल, तिल, और अन्न अर्पित करते हैं। चैत्र अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है। इसलिए दिन लोग गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, और धन दान करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितरों की पूजा और गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और आत्मा शुद्ध होती है।

चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) कब है?

पंचांग के अनुसार, चैत्र अमावस्या या भूतड़ी अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात 07 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 29 मार्च की शाम 04 बजकर 27 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 29 मार्च को चैत्र अमावस्या मनाई जाएगी।

चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) पर किए जाने वाले उपाय

पवित्र स्नान और तर्पण

सुबह किसी पवित्र नदी, सरोवर या घर में स्नान करके पितरों का तर्पण करें। यदि संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान करें।

पितृ पूजन और हवन

पितरों के नाम से हवन और श्राद्ध कर्म करें, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

दान और अन्न सेवा

जरूरतमंदों को भोजन कराएं और वस्त्र, धन या अन्न का दान करें, जिससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल की पूजा

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करें, जिससे जीवन में शांति आती है।

सर्वपितृ मंत्र का जाप

“ॐ पितृभ्यो नमः” मंत्र का जाप करने से पितृ दोष समाप्त होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) का महत्व

चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) का महत्व विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोणों से गहरा है। यह दिन न केवल पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का अवसर है, बल्कि यह नए आरंभ और आध्यात्मिक शुद्धि का भी प्रतीक माना गया है। चैत्र अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है।

इस दिन, लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। जल, तिल, और अन्न के माध्यम से पितरों को श्रद्धांजलि दी जाती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए अनुष्ठान पितरों को मोक्ष प्रदान करते हैं और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पितृ दोष से मुक्ति के लिए भी यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Tags: amavasya
Previous Post

सिद्धार्थनगर मिष्ठान एवं हलुवाई संघ का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

Next Post

चैत्र नवरात्रि इस दिन से हो रही शुरू, जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को चेहरे से दूर करने के लिए करें ये इस्तेमाल

26/04/2026
Smelly Shoes
फैशन/शैली

बदबूदार जूते बनते है शर्मिंदगी का कारण, इन उपायों की मदद से पाए इन से निजात

26/04/2026
Vegetables
फैशन/शैली

इस तरह से सब्जियां काटकर करें स्टोर, हफ्ते भर नहीं होंगी खराब

26/04/2026
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

26/04/2026
Next Post
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि इस दिन से हो रही शुरू, जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

देश में कोरोना के एक दिन में रेकॉर्ड 62,538 नए मामले, 886 की मौत

07/08/2020
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से हिला पड़ोसी देश, 20 लोगों की मौत

07/10/2021

RSMSSB ने जारी किया जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट, यहां देखें मेरिट लिस्ट

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version