• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मांग बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में उछाल

Desk by Desk
29/10/2020
in Categorized
0
Indian economy

भारतीय अर्थव्यवस्था

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| लॉकडाउन खत्म होने और मांग बढ़ने से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सिंतबर महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर से वृद्धि की रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में चल रहे त्योहारी सीजन में और सुधार होने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान मांग और खपत तेजी से बढेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, अर्थव्यवस्था के आठ प्रमुख संकेतकों में से पांच में तेजी से सुधार हुआ है। हालांकि, तीन में अभी सुधार होना बाकी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और वित्त मंत्रालय ने भी कहा है कि कोरोना संकट से उबरकर एक बार फिर से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि, इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यस्था की वृद्धि दर नकारात्मक रहने की आशंका जताई गई है। गौरतलब है कि कोरोना संकट के चलते पहली तिमाही में भारतीय जीडीपी 24 फीसदी तक गिरगई थी।

15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जारी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। सेवा क्षेत्र का सूचकांक सितंबर में बढ़कर 49.8 पर पहुंच गया है। अगस्त में यह 41.8 और जुलाई में 34.2 पर था। वहीं, अप्रैल में यह गिरकर 5.4 पर पहुंच गया था। यह सूचकांक इस बात के संकेत हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है।

मैन्युफैक्चिरंग क्षेत्र में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। पीएमआई सूचकांक सिंतबर में उछलकर 56.8 पर पहुंच गया जो 2012 के बाद सबसे अधिक है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पांच महीने लगातार संकुचन के बाद यह उछला है।

लंबे समय के बाद सितंबर महीने में निर्यात के मोर्चे पर भी राहत मिली है। सितंबर में निर्यात एक साल पहले के मुकाबले छह फीसदी बढ़ा। दवा, ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल, रासायन आदि के निर्यात बढ़ने से यह सुधार हुआ है।

Tags: Indian economylockdownunlockअनलॉकभारतीय अर्थव्यवस्थालॉकडाउन
Previous Post

कोरोना ने आम आदमी के तन को ही नहीं बल्कि मन को भी किया बीमार

Next Post

भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत संबंध की वकालत

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Next Post
America-India relationship

भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत संबंध की वकालत

यह भी पढ़ें

कोरोना के बाद मंकी बी वायरस का खतरा

कोरोना के बाद मंकी बी वायरस का खतरा, संक्रमित होने पर 80% तक मौत की संभावना, जानें क्या हैं इसके लक्षण

22/07/2021
Hair

बिना स्ट्रेटनर के करें बाल स्ट्रेट, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

14/03/2026
Mahashivratri

मासिक शिवरात्रि के दिन इस शुभ संयोग में करें पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version