• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Chaitra Navratri: राशिनुसार इन मंत्रों का जाप कर मातारानी को करें प्रसन्न

Writer D by Writer D
19/03/2023
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Shardiya Navratri

Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं जो कि धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता हैं। इन नौ दिनों में मातारानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। इस वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 22 मार्च से शुरू हो रही है जो 30 मार्च तक चलेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पहला दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। इस दौरान लगभग हर नवरात्रि करने वालों के घर में घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है।

इसी के साथ ही इन नौ दिनों में मातारानी को प्रसन्न करने के हर संभव प्रयास किए जाते हैं ताकि उनके आशीर्वाद से जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूति हो। आज इस कड़ी में हम आपको इन नौ दिनों के आपकी राशि के अनुसार विशेष मंत्र बताने जा रहे हैं जिससे मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी। तो आइये जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के नौ दिन तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें। मेष राशि के जातकों को श्रद्धानुसार 5, 7, 9, 11, 21 माला का जाप करना चाहिए।

वृष राशि

वृष राशि के जातक अपनी मनोकामना की पूर्ति के नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें। वृषभ राशि के जातक को इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपका मनोरथ सिद्ध होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप नवरात्रि के नौ दिन रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें।

सिंह राशि

चैत्र नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के जातकों को मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से इच्छित वर की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप वाले पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें, इससे मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होंगी और आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

चैत्र नवरात्रि के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को देवी दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करना चाहिए। नवरात्रि के पूरे नौ दिन इन मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। इस मंत्र का 5, 7 या 9 माला जाप करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से काफी समय से रुकी हुई इच्छा की पूर्ति होगी।

मकर राशि

मां दुर्गा की शीघ्र अतिशीघ्र कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक भी यदि चाहते हैं कि उनकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो तो उन्हें ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हेतु चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप करना चाहिए। इससे मीन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindichaitra navratr 2023chaitra navratri dateChaitra Navratri MantraChaitra Navratri totke
Previous Post

चैत्र नवरात्रि पर बन रहे 8 शुभ योग, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Next Post

मनचाही दुल्हन पाने के लिए चैत्र नवरात्रि पर करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने किया महापाप: मुख्यमंत्री

28/04/2026
rain
Main Slider

बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली में बरसेंगे बादल, जम्मू-हिमाचल में गिरेगी बर्फ

28/04/2026
Lone wolf
Main Slider

पहचान पूछी और कर दिया वार… मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

28/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Next Post
Sharadiya Navratri

मनचाही दुल्हन पाने के लिए चैत्र नवरात्रि पर करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

Attaked on corona investigation team

नशे में धुत युवक ने किया कोरोना जांच दल पर हमला, अधिकारी घायल

22/11/2020
attacked

चाची-भतीजे का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

27/03/2021
gold rate

45 हजार रुपये के नीचे आ सकता है सोना! अभी करें निवेश या बचें?

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version