• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चायवाले ने बेटी के लिए खरीदा मोबाइल, DJ के साथ बग्गी में बिठाकर किया स्वागत

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक चाय वाले ने 5 साल की बेटी के लिए मोबाइल खरीदा तो उसका धूमधाम से स्वागत किया। डीजे मंगाया, बग्गी पर बच्ची को बिठाया। और तो और, जबरदस्त नाच-गाना भी हुआ।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मजे की बात यह है कि मोबाइल 12 हजार 500 रुपये का है और वह भी फाइनेंस पर खरीदा है। बग्गी और डीजे पर 22 हजार रुपये खर्च कर दिए।

शहर के नीलगर चौराहे पर मुरारी कुशवाह साइकिल पर चाय बेचते हैं। मुरारी ने कहा कि बच्ची दो साल से मोबाइल दिलाने की बात कह रही थी। मैंने उससे वादा किया था कि उसके लिए मोबाइल खरीदूंगा तो उसका स्वागत बारात जैसा करूंगा।

मैंने बच्ची के लिए 12 हजार 500 रुपये का मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा है। वादा पूरा करने के लिए मैंने ढोल-ताशे बुलवाए। बग्गी बुलाई। आतिशबाजी की। उस मोबाइल को दुकान से घर तक इतनी धूमधाम से लेकर गया कि जैसे कोई बारात निकल रही हो।

BB 15: इन घरवालों के रिश्ते में आईं दरार, टिकट टू फिनाले टास्क में मचा बवाल

मुरारी का कहना है कि उसने यह सब अपने बच्चों की खुशी के लिए किया है। बकौल मुरारी मोबाइल उनके बच्चों की खुशी था, इसलिए खुशी को धूमधाम से घर लाया है। इससे पहले मुरारी एक मंदिर के लिए एक हजार रुपये का पंखा व 2100 रुपये का घंटा खरीद कर लाया था। इन दोनों को भी वह भांगड़े व बग्गी पर लाया था। इस पर 10 हजार रुपये का खर्च हुआ था।

मुरारी पहले चाय का ठेला लगाते थे। अब ठेला भी नहीं है। साइकिल पर चाय बेचते हैं। मुरारी ने कहा कि भगवान दे रहा है और वह कर रहे हैं।

Tags: madhya pradesh newsNational newsshivpuri news
Previous Post

BB 15: इन घरवालों के रिश्ते में आईं दरार, टिकट टू फिनाले टास्क में मचा बवाल

Next Post

सीएम धामी के हाथ में बंधा प्लास्टर, मैत्री क्रिकेट दौरान लगी थी चोट

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

सीएम धामी के हाथ में बंधा प्लास्टर, मैत्री क्रिकेट दौरान लगी थी चोट

यह भी पढ़ें

योशिहिदे सूगा

जलवायु परिवर्तन रोकने का प्रयास करेंगे जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा

04/04/2021
होटल में लगी आग

हिमाचल: मनाली के होटल वुड लाइन में लगी आग, लाखों का नुकसान

15/11/2020

BPSC 67th प्री एग्जाम 2022 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version