• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से बाहर आएगा ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, 19 साल से नेपाल जेल में था कैद

Writer D by Writer D
21/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय, Main Slider
0
Charles Sobhraj

Charles Sobhraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj ) को रिहा करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता बिमल पौडेल ने बताया कि शोभराज द्वारा जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की गई थी, चूंकि वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद था, तो उसी आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया है।

चार्ल्स शोभराज (Charles shobraj) पर दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने के आरोप लगा था। इसी आरोप में वह 2003 से नेपाल की जेल में बंद है। नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने रिहाई के 15 दिनों के अंदर उसके निर्वासन (डिपोर्टेशन) का भी आदेश दिया है।

70 के दशक का मशहूर अपराधी

70 के दशक में चार्ल्स पर भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में 20 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप लगे। चार्ल्स को हिप्पियों से सख्त नफरत थी और वे अपने लुक्स और पर्सनेलिटी के चलते काफी सुर्खियों में रहा। बताया जाता है कि 70 के दशक में चार्ल्स ने साउथ-ईस्ट एश‍िया में 12 पर्यटकों को मौत के घाट उतारा था। इनकी मौत पानी में डूबने से, गला घोंटकर, चाकू से या जिंदा जलाने की वजह से हुई थी।

वियतनाम मूल का है चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj )

व‍ियतनाम मूल के चार्ल्स शोभराज का जन्म 1944 में वियतनाम के Ho Chi Minh शहर में हुआ था। उसकी मां वियतनाम की और प‍िता भारतीय मूल के थे। चार्ल्स का असली नाम Hatchand Bhaonani Gurumukh Charles Sobhraj है। लेकिन अब वह बिकिनी किलर और सीर‍ियल किलर के नाम से मशहूर हैं। चार्ल्स की जिंदगी के कुछ साल एश‍िया और फ्रांस में गुजरे। माता-प‍िता के तलाक के बाद उसकी मां ने फ्रेंच लेफ्ट‍िनेंट के साथ मिलकर चार्ल्स की परवर‍िश की।

कई भाषाओं का जानकार है चार्ल्स (Charles Sobhraj)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोभराज कई भाषाओं में पारंगत था, भेष बदलने में महारथी था और अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी के चलते महिलाओं के साथ आसानी से दोस्ती कर लेता था। वो इन महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उन्हें ड्रग्स देकर मार दिया करता था। माना जाता है कि उसने अपना सबसे पहला शिकार एक अमेरिकन महिला टेरेसा नोलटन को बनाया था।

Tags: Charles Sobhrajinternational Newsnepal news
Previous Post

भारत जोड़ो यात्रा में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज

Next Post

भाजपा वादा तो खूब करती है पर निभाती नहीं है: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Fengshui
Main Slider

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

07/06/2025
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा वादा तो खूब करती है पर निभाती नहीं है: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Keshav Prasad Maurya

‘राम वन गमन मार्ग’ बनने से अयोध्या में पर्यटकों की होगी वृद्धि : मौर्य

09/09/2020
Sanjay Singh

AAP सांसद संजय सिंह अरेस्ट, 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED का एक्शन

04/10/2023
sunil shetty

सफाईकर्मी थे ‘अन्ना’ के पिता, सुनील शेट्टी की बात सुन भावुक हुईं करिश्मा-मलाइका

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version