• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा वादा तो खूब करती है पर निभाती नहीं है: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निवेश के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दावा किया कि मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्रा के दौरान सिर्फ कागजी एमओयू ही बटोरे जा सके हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार निवेश के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह न करे। पूरा राज्य मंत्रिमण्डल और आला अफसर पिछले दिनों विदेशों में निवेश के लिए रोड-शो में व्यस्त रहे हैं, मगर अब तक सिर्फ कागजी एमओयू ही बटोरे जा सके हैं।

उन्होने कहा कि वैसे भी भाजपा सरकार का इस मामले में पिछला ट्रैक रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। पिछले पांच वर्षो में निवेश के लिए कई इन्वेस्टमेंट समिट हुई लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। न कहीं उद्योग लगे, न युवाओं को रोजगार मिला। भाजपा सब्जबाग तो खूब दिखा रही है पर जमीन पर कुछ नज़र नहीं आया। भाजपा वादा तो खूब करती है पर निभाती नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, किसानों की आय अभी तक दुगनी तो क्या हुई, उनका रहा-सहा जीवन भी संकटग्रस्त हो चुका है। भाजपा सरकार की जब सार्वजनिक किरकिरी होने लगी तो अब वह किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को निभाने का ठेका फ्रांस की एक कम्पनी से करार करने जा रही है।

जेल से बाहर आएगा ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, 19 साल से नेपाल जेल में था कैद

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसानों की आय दोगुनी करवाने के लिए किसान कनेक्ट प्लेटफार्म इनोटरा की स्थापना के लिए फ्रांस की इनोटेरा एजी के सीईओ पासकल कोहेन के साथ एमओयू साइन किया है। यह कम्पनी किसानों की आय दुगनी करने के लिए अपने प्लेटफार्म की स्थापना प्रदेश में करेगी।

श्री यादव ने कहा कि जबानी जमा खर्च में अव्वल भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार नहीं देखी गई है। विदेश से पूंजीनिवेश एक धेला भी नहीं आया है। केवल अखबारों में ही नाप तौल हो रही है। थोड़ा बहुत आ भी गया तो क्या गारन्टी है कि उस पर अमल भी हो पाएगा। भाजपा सरकार के मंत्री और अधिकारी विदेश यात्रा पर पता नहीं क्यों गये। भाजपा ऐसा ढिंढोरा पीट रही है जैसे कि उत्तर प्रदेश का पूरा विकास हो गया हो।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुए पूंजीनिवेश समिट के बारे में भाजपा सरकार से लगातार श्वेतपत्र प्रकाशित किये जाने की मांग की जा रही थी। भाजपा सरकार को यह तो बताना ही चाहिए कि पिछले पूंजीनिवेश समिट में उत्तर प्रदेश में कितना पूंजीनिवेश हुआ और कितनों को रोजगार मिला। सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अभी तक एक भी रूपये का काम नहीं हुआ और न ही जमीन पर एक भी उद्योग लगा दिखाई दे रहा हैै। समाजवादी पार्टी की मांग है कि निवेश की वास्तविक रिपोर्ट आगामी विधानसभा सत्र के अवसर पर सदन के पटल पर रखें।

सपा की सरकार में राजधानी लखनऊ में आईटी सिटी, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, मेट्रो रेल, मेदांता अस्पताल, अमूल मिल्क प्लांट, नोएडा में सैमसंग मोबाइल प्लांट, जैसे तमाम निवेश हुए जो जमीन पर दिखाई दे रहे है। भाजपा को प्रदेश के विकास में कोई रुचि नहीं है। उत्तर प्रदेश की आज जो बदहाली है उसकी दोषी भाजपा सरकार ही है।

Tags: akhilesh yadavbjpLucknow News
Previous Post

जेल से बाहर आएगा ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज, 19 साल से नेपाल जेल में था कैद

Next Post

नए साल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट करें छुट्टियों की लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
Bank Holidays

नए साल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट करें छुट्टियों की लिस्ट

यह भी पढ़ें

AK Sharma interacted with traders regarding tax reforms.

जीएसटी सुधार से व्यापार को मिलेगा नया आयाम: एके शर्मा

04/10/2025
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: तनाव के चलते प्रशासन ने बंद की इंटरनेट सेवाएं

03/10/2021
पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह का निधन

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version