• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल की तूफानी पारी के आगे पस्त हुई चेन्नई पंजाब की हुई बड़ी जीत

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कप्तान लोकेश राहुल (98) की तूफानी पारी से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में छह विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।

पंजाब ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को 134 रन पर समेटा और बाद में राहुल की तूफानी पारी से पारी के सात ओवर शेष रहते हुए छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। पंजाब ने 13 ओवर में चार विकेट गंवा कर 139 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से केवल शार्दुल ठाकुर सफल रहे। उन्होंने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा सभी गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए। राहुल ने सभी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दीं। चेन्नई के लिए इस सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों दीपक चहर ने चार ओवर में 48, जबकि ड्वेन ब्रावो ने दो ओवर में 32 इन लुटाए।

राहुल ने सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 98 रन बनाए। वह दो रन से अपने शतक से बेशक चूक गए, लेकिन टीम को शानदार जीत दिलाने से नहीं चूके। मैच विजयी पारी के लिए ‘ प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार दिया गया।

पंजाब की तरफ से अन्य कोई बल्लेबाज इतना प्रभावशाली नहीं दिखा। एडन मारक्रम ने एक छक्के की मदद से आठ 13 और मयंक अग्रवाल ने एक चौके की मदद से 12 गेंदों पर 12 रन बनाए।

इससे पहले पंजाब ने शानदार और कसी हुई गेंदबाजी की और चेन्नई को 134 के कम स्कोर पर रोका। अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, क्रिस जॉर्डन और मोहम्मद शमी ने अच्छी गेंदबाजी की। अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर दो, जॉर्डन ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो, शमी ने चार ओवर में 22 रन देकर एक और बिश्नोई ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।

पंजाब इस बड़ी जीत के साथ सातवें से पांचवें स्थान पर आ गया है। उसे न केवल दो अंक प्राप्त हुए हैं, बल्कि नेट रन रेट में भी फायदा हुआ है। यही नहीं उसके प्लेऑफ में पहुंचने की भी संभावना बन सकती है, अगर मुंबई और कोलकाता अपना आखिरी मुकाबला हार जाएं। मुंबई के सिर्फ, जबकि कोलकाता के बहुत बड़े अंतर से हारने पर ही उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद होगी। वहीं हार के साथ अंक तालिका में चेन्नई के स्थान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उसका नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से कम हो गया है जो कल तक उससे बेहतर था।

Tags: Chennai Super kingIPLIPL 2021punjab kings
Previous Post

करीब पांच घंटे चले हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद सिद्धू लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

Next Post

देश व प्रदेश में विकास बह रही है की तीव्र गंगा : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post

देश व प्रदेश में विकास बह रही है की तीव्र गंगा : मौर्य

यह भी पढ़ें

CM Dhami

आम जनता से भेंट कर सीएम धामी ने सुनी समस्याएं

14/10/2022
rape

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से  दुष्कर्म

18/09/2022
Mumbai-Pune Expressway

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

21/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version