• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू होगा छठ पर्व, जानिए नहाय खाय, खरना और शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
14/11/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Chhath Puja

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छठ पूजा (Chhath Pupa) को महापर्व कहा जाता है। यह पूरी तरह से प्रकृति को समर्पित है। इस त्योहार को लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। दिवाली के बाद से ही छठ पर्व के लिए तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार के दौरान व्रती 36 घंटे तक बिना पानी के व्रत रखती हैं। किसी भी अन्य त्योहार में इतना लंबा व्रत नहीं रखा जाता है। छठ पूजा की शुरुआत चार दिवसीय नहाय खाय से होती है। छठ पूजा में षष्ठी माता और सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। आइए, पंडित आशीष शर्मा के अनुसार जानें छठ पर्व कब से शुरू हो रहा है।

इस दिन से शुरू होगा छठ पर्व (Chhath Puja)

छठ पूजा (Chhath Puja) हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को अमृत योग और रवियोग से हो रही है। छठ पूजा के दौरान नदी के किनारे भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पूजा संतान प्राप्ति या संतान के सुखी जीवन के लिए की जाती है। इस साल छठ पूजा (Chhath Puja) पर विशेष संयोग बनेगा। रविवार को भगवान सूर्य का दिन माना जाता है और पहला अर्घ्य रविवार को पड़ रहा है, जो बेहद शुभ होगा।

नहाय खाय विधि

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा (Chhath Puja) उत्सव की शुरुआत होती है। इस साल यह 17 नवंबर को पड़ेगा। इस दिन से ही घर में पवित्रता का ध्यान रखा जाएगा। लहसुन और प्याज का सेवन वर्जित होता है। नहाय खाय के दिन व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य कद्दू, चने की दाल, मूली, चावल आदि का सेवन करते हैं। खरना 18 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गुड़ और खीर का प्रसाद बनाकर खाया जाता है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस प्रसाद को बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का उपयोग किया जाता है।

ठेकुवा का प्रसाद

19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसे संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है। चौथे दिन यानी 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान व्रती सूर्य देव से सुख-शांति के लिए प्रार्थना करती हैं। पारण सुबह के अर्घ्य के बाद होता है। इसके साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा। छठ पूजा का मुख्य प्रसाद केला और नारियल है। इस पर्व के महाप्रसाद को ठेकुवा कहा जाता है। यह ठेकुवा आटा, गुड़ और शुद्ध घी से बनता है, जो काफी मशहूर है।

Tags: Chhath Puja 2023Chhath Puja DateChhath Puja prasad
Previous Post

इस दिन से शुरू होगा शादियों का सिलसिला, यहां देखिए मुहूर्त की पूरी लिस्ट

Next Post

नहीं रहे बीकानेरवाला के फाउंडर केदारनाथ अग्रवाल , 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

21/11/2025
stains
फैशन/शैली

टाइल्स पर पड़ गए हैं दाग, सफाई के लिए ट्राई ये तरीके

21/11/2025
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

21/11/2025
Paneer Paratha
खाना-खजाना

ऐसे करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

21/11/2025
Daal ki Dulhan
Main Slider

बिहार की इस डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

21/11/2025
Next Post
Bikanerwala founder Kedarnath Agarwal passes away

नहीं रहे बीकानेरवाला के फाउंडर केदारनाथ अग्रवाल , 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

samuhik vivah

सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन मुस्लिम जोड़ों समेत 142 जोड़े हुए एक दूसरे के

06/02/2021
Supreme Court

अगर पति-पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर : सुप्रीम कोर्ट

04/10/2021

अगर आप भी आईलाइनर के हैं शौकीन तो घर पे बनाने का तरीका जानें

21/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version