• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे करें दिन की शुरुआत, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Writer D by Writer D
18/02/2026
in Categorized
0
Paneer Paratha

Paneer Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुबह के समय ब्रेकफास्ट में अधिकतर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये परांठे स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाए, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर परांठे (Paneer Paratha) बनाने की रेसिपी। पनीर से बनने वाला पराठा काफी लजीज होता है और इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। इसे बनाने में करीब 10 मिनट का समय लगता हैं।

ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। झटपट खाने में कुछ बनाना हो तो पनीर परांठा (Paneer Paratha) बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

पनीर परांठे (Paneer Paratha) बनाने की सामग्री

आटा – 2 कप
पनीर कद्दूकस – 1 कप
उबला आलू कद्दूकस – 3/4 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते कटे – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
अमचूर – 1/2 टी स्पून
बटर/तेल – 2-3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

पनीर परांठे (Paneer Paratha) बनाने की विधि

पनीर पराठा (Paneer Paratha) बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या परात में गेहूं का आटा छान लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथे। ध्यान रहे कि पानी इतना डालना है जिससे नरम आटा गूंथा जा सके। इसके बाद आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।

अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद मसाले में पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। इस तरह पराठे का मसाला तैयार हो गया है।

अब आटे को लेकर एक बार और गूंथ लें। इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तक तवा गर्म हो रहा है। एक लोई लेकर उसे बेलें। पूरी के आकार की होने के बाद उसमें आलू की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें। इसके बाद इसे गोले का आकार दें।

अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें। इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और उस पर तेल लगाएं। पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोई से पराठे तैयार कर लें। आपके स्वादिष्ट पनीर पराठे (Paneer Paratha) तैयार हैं, इन्हें चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: Paneer Parathapaneer paratha recipe
Previous Post

टाइल्स पर पड़ गए हैं दाग, सफाई के लिए ट्राई ये तरीके

Next Post

इस इंडियन डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Daal ki Dulhan

इस इंडियन डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

यह भी पढ़ें

सोनम कपूर ने बेकलेस ड्रेस में ढाया कहर, फैंस को पसंद आया बोल्ड अवतार

22/09/2021
hands

घर पर पाएं हाथ-पैरों की चमक, इस चीज से मिनटों में हटाएं गंदगी और मैल

10/09/2025
Shot

नर्सरी के छात्र ने तीसरे क्लास के स्टूडेंट को मारी गोली, स्कूल में मचा हड़कंप

31/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version