Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, जानें शुभ मुहूर्त

Chhath Puja

Chhath Puja

कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा (Chhath Puja) की शुरुआत हो जाती है। शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ के दौरान महिलाएं लगभग 36 घंटे का व्रत रखती हैं। छठ के दौरान छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। छठी मईया (Chhath Maiyya)  सूर्य देव की मानस बहन हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छठ का महापर्व बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है।

षष्ठी तिथि कब से कब तक-

षष्ठी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 30, 2022 को 05:49 ए एम बजे से प्रारंभ होगी, जो कि अक्टूबर 31, 2022 को 03:27 ए एम बजे समाप्त होगी।

छठ पूजा (Chhath Puja) का पावन पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। इस साल 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार से छठ पूजा की शुरुआत होगी।

पूजा- विधि-

छठ (Chhath Puja) का महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। नहाय- खाय से छठ पूजा की शुरुआत होती है और उदयगामी को सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होता है।

नहाय- खाय

28 अक्टूबर 2022 को नहाय- खाय किया जाएगा। नहाय खाय के दिन पूरे घर की साफ- सफाई की जाती है और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। अगले दिन खरना से व्रत की शुरुआत होती है।

खरना

29 अक्टूबर 2022 से किया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे  पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं और फिर सूर्य देव की पूजा करने के बाद यह प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रत का पारणा छठ के समापन के बाद ही किया जाता है।

खरना के अगले दिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है

खरना के अगले दिन शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। इस साल 30 अक्टूबर 2022, रविवार को शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 30 अक्टूबर यानी सूर्योदय समय छठ पूजा के दिन  सुबह 06:31 बजे होगा और सूर्यास्त समय छठ पूजा के दिन – सुबह 05:38 बजे है।

छठ पर्व का समापन

इस साल 31 अक्टूबर 2022, सोमवार को इस महापर्व का समापन किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 31 मिनट है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारण किया जाता है।

गुरुवार को बन जाएंगे हर बिगड़े काम, बस करना होंगे ये सरल उपाय

छठ पूजा सामग्री लिस्ट-

प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी,  बांस या पीतल के बने तीन सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा, चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो, सुथनी और शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं, शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई।

Exit mobile version