• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
05/10/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धमतरी। जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महोत्सव का आज शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने पांच अक्टूबर को जल जगार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आप सब इस आंदोलन मे बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाएं। नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि पहले नलकूप अधिकतम 300 फीट तक ही खोदे जाते थे। धमतरी में वाटर लेवल डाउन हो गया था। पर जिला प्रशासन के प्रयासों से इसे बढ़ाने में सफलता मिली है। जल संचय और जल संरक्षण पर विमर्श के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें चार अन्य देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।आप सभी ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया, इसके लिए आभार। जल और वन संरक्षण के लिए हम सबको चिंता करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ को डबल इंजिन की सरकार का फायदा मिल रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस महती कार्यक्रम के लिए धमतरी वासी बधाई के पात्र है। जल बचाने का कार्यक्रम केवल शासकीय तक ही सीमित ना रहे। बल्कि इसमें जन जन की भागीदरी सुनिश्चित हो। नौ लाख से ज्यादा पीएम आवास का पैसा आया है।

जलसंरक्षण पर हुई चर्चा, किया गया सम्मान

जल जगार महोत्सव में कंडेल नहर सत्याग्रह की प्रत्यक्षदर्शी 109 वर्षीया राम्हीन प्रजापति का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के प्रपोत्र यतीश भूषण श्रीवास्तव का भी सम्मान किया गया । गंगरेल के तट पर अलौकिक दृश्य रहा। मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि महानदी महाआरती में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने जिले के 108 अमृत सरोवरों से संग्रह किए गए जल से पूजा अर्चना और विधि विधान से रुद्राभिषेक किया।

जल जगार कार्यक्रम के शुभारंभ पर पूजन किया गया।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अपने आप में एक नवाचारी कार्यक्रम है। पूरे देश मे अकेला डेम काम्प्लेक्स है। यहां चार बाँध है। जल जगार महोत्सव के मंच में प्रदेश के राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश मे इसकी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत घर घर पानी देकर संदेश दिया है। गली मे बहने वाले पानी को बचाये।पानी के महत्व को समझें। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से जल की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया मे हर 6वां नागरिक भारतीय है लेकिन यहाँ पानी केवल 4 प्रतिशत ही उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने जल जगार महोत्सव में कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान कबाड़ से बनाए गए विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए.. बच्चों के वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कबाड़ से बनाए गए कलाकृति बहुत ही अदभुत है। श्री साय ने जल जगार महोत्सव में शामिल होकर चरखा से खादी का सूत काता। इंदिरा संगीत विश्विद्यालय खैरागढ़ मे बैचलर आफ फाइन आर्ट्स की सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रा कुमारी पूनम चक्रधारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आयल पेंट्स से केनवास में बनाए गए पोट्रेट भेट की।

मुख्य्मंत्री (CM Sai) की प्रेरणा से राज्य मे चार करोड़ पेंड़ लगाया गया है। यहाँ सामुदायिक साझेदारी से जल सरक्षण का अद्भुत प्रदर्शन हो रहा है।ये जन जन का आंदोलन होना चाहिए। इस अवसर पर सांसद महासमुंद ने कहा कि आज जल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसे जन आंदोलन का रूप देना है। सबकी भागीदारी आवश्यक है।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev Sai
Previous Post

सोमवार तक सभी साइट्स का संचालन शुरू हो : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami flagged off the Adi Kailash Parikrama Run
Main Slider

CM धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा किया रन का फ्लैग ऑफ़, LOGO का किया अनावरण

21/09/2025
CM Dhami
Main Slider

युवाओं में ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है ‘नमो युवा रन’: सीएम धामी

21/09/2025
Sabudana Khichdi
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

21/09/2025
Sarva Pitru Amavasya
धर्म

तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है, तो ये वजह हो सकती है जिम्मेदार

21/09/2025
Hair Smell
फैशन/शैली

बालों की बदबू से है परेशान, तो करें यह उपाय

21/09/2025
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Mission Shakti

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

03/08/2023
सिद्धारमैया siddaramaiah

10 नवंबर को भाजपा बदल देगी कर्नाटक में मुख्यमंत्री : सिद्धारमैया

08/11/2020
NIA

देवबंद के मदरसे में रह रहे संदिग्ध को NIA ने लिया हिरासत में

31/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version