• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज सिपाही हत्याकांड का मुख्यारोपी शराब माफिया मोती मुठभेड़ में ढेर

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम, ख़ास खबर
0
kasganj

kasganj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कासगंज  जिले में सिपाही की हत्या करने के आरोपी गैंगस्टर मोती सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बीते 9 फ़रवरी को पुलिस के सिपाही देवेंद्र की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार सुबह पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

पुलिस ने इस हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश मोती को एनकाउंटर में मार गिराया। साथ ही पुलिस ने उसके पास से दरोगा से लूटी गई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली है। शराब माफिया मोती पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुक़दमे दर्ज थे।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मोती सिंह एक लाख का इनामिया था। पिछले दिनों उसने हमारे सब इंस्पेक्टर अशोक को घायल कर दिया था और एक सिपाही देवेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आज पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्राधिकारी पटियारी नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और एसओजी अभियुक्त की तलाश में निकली थी। तभी काली नदी के समीप उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में मोती को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी में एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थापित होंगे ट्रामा सेंटर : अवस्थी

पुलिस अधीक्षक ने एनकाउंटर में मोती की मौत को बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में दो अन्य आरोपी मोहर और मानपाल अभी फरार हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करेगी।

गौरतलब है कि बिगत 9 फरवरी को थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के नगला धीमर में शराब माफिया मोती ने अपने साथियों के साथ मिलकरसिपाही देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हमले में एक दरोगा अशोक गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी पिस्टल भी लूट ली गई थी। पुलिस ने घटना के 12  घंटे के भीतर मोती के भाई एलकार को मुठभेड़ में मार गिराया था।

Tags: crime newshistrisheeter motikasganj murder casekasganj newskasganj police encounterup news
Previous Post

स्वस्थ तन और मन से खुशहाल होता है जीवन : नरोत्तम मिश्रा

Next Post

12 दिन की रफ्तार के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित

27/01/2026
Girls Protection Home
उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

27/01/2026
cm yogi
Main Slider

घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान: मुख्यमंत्री योगी

27/01/2026
DM Avinash Singh-Alankar Agnihotri
उत्तर प्रदेश

खुद आए थे… बरेली DM ने सिटी मजिस्ट्रेट के आरोपों को नकारा

27/01/2026
UCC
Main Slider

UCC Ordinance लागू, लिव-इन रिलेशनशिप पर कानून हुआ और सख्त

27/01/2026
Next Post
petrol-diesel price

12 दिन की रफ्तार के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी ब्रेक, चेक करें आज के रेट

यह भी पढ़ें

Gold

फीकी हुई सोने की चमक, अब इतनी हो गई 10 ग्राम की कीमत

15/05/2025
Bowler beats umpire for giving wide ball

रेफरी के निर्णय से असंतुष्ट कबड्डी खिलाड़ी आपस में भिड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

09/02/2021
GATE

GATE 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version