• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थापित होंगे ट्रामा सेंटर : अवस्थी

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटनाओं की बढती संख्या पर गंभीर रूख अपनाते हुये योगी सरकार ने एक्सप्रेस वे के किनारे ट्रामा सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर गोल्डन आवर के अन्दर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायें। सीटबेल्ट हमारे लिए रामबाण है। वाहन में आगे व पीछे बैठे सभी व्यक्तियों को सीटबेल्ट अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने गुड सेमेरिटन का विशेष स्वागत करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति में आपके गुण आ सकें तो हम मृत्यु दर में भारी कमी ला सकते हैं। उन्होंने आमलोगों से आह्वाहन करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें।

इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में एनआईसी द्वारा आईआईटी चेन्नई के सहयोग से बनाया गया एप को लांच किया गया। उत्तर प्रदेश के 16 लाइट जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में इस एप को लांच कर दिया गया है तथा शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे के किनारे जल्द ही ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। ट्रामा सेंटर बनने से गोल्डन आवर में घायल व्यक्ति को इलाज मिलेगा और उसकी जान भी बच सकेगी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले परिवहन विभाग के चालकों के आंखों की जांच हुई। उनमें लगभग 500 चालकाें की आंखों की रौशनी या तो कम पाई गई या फिर उनमें कलर पहचानने की क्षमता कम पाई गई। परिवहन विभाग एक योजना बनाकर प्रदेश के सभी ड्राईविंग लाइसेंस धारकों की आॅंखों की जांच कराये।

इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव आरके सिंह ने कहा कि इस साल सड़क दुर्घटना में कमी आई हैं, जो सभी के प्रयासों से हासिल हुई है। यदि हम जीवन को बचाने के लिए कोई योजना बनाते हैं तो उसमें जो भी खर्च लगे वो कम है क्योंकि हमारा जीवन अमूल्य है। हमारा समय तो बहुमूल्य परन्तु जीवन अमूल्य है, इसलिए हमें ओवरस्पीडिंग नहीं करनी चाहिए, ना ही दूसरों को ओवर स्पीडिंग करने के लिए प्रेरित करें।

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि 37 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग की वजह से होती है। इसी तरह मोबाइल फोन पर बात करने में दुर्घटनायें 12 प्रतिशत होती हैं। गलत दिशा में गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं का प्रतिशत लगभग 11 है। गाड़ी चलाते समय जिन चालकों द्वारा जानबूझकर इस ढंग से वहन चलाया जाता है कि जिससे सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु हो जाये ऐसी दशा में उसके विरूद्ध पुलिस विभाग द्वारा आई.पी.सी. की धारा 304 भाग-2 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी जिसके अन्तर्गत दस साल के कारावास का भी प्राविधान है।

Tags: Avnish Kumar Awasthiup news
Previous Post

मजदूर, किसान,गरीब विरोधी है मोदी सरकार : सुनील सिंह

Next Post

गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन: धन लाभ के लिए करें महाविद्या मां कमला की पूजा, जानें मंत्र एवं कमला कवच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में ये चीजें रखना न भूलें, यहां देखें पूरी लिस्ट

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ की थाली में दिखेगा भारत का स्वाद, जानें अलग-अलग राज्यों की खास डिशेज

29/10/2026
Malai Laddu
Main Slider

करवा चौथ पर इससे करें पति का मुंह मीठा, सीखिए बनाने का तरीका

29/10/2026
Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Next Post
Maa Kamla

गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन: धन लाभ के लिए करें महाविद्या मां कमला की पूजा, जानें मंत्र एवं कमला कवच

यह भी पढ़ें

vastu shastra

दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का होगा अंत, मंदिर में रखें ये चीज

29/05/2026

नशे में धुत पिता ने की मासूम बेटे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

16/12/2020
Nitish Kumar

सीएम नीतीश कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

26/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version