• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जी! ससुराल वाले दे रहे हैं धमकी, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में रविवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन और पुलिस महकमे से जुड़ी हुई पहुंची। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सरहरी के रहने वाले मनोज ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मानबेला की रहने वाले कल्लो खातून से उन्होंने जमीन बैनामा कराया था। मगर उस जमीन पर बगल के ही एक पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है। पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाए उन्हें भगा दिया। मुख्यमंत्री ने पास खड़े डीएम विजय किरन आनंद से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं बताने के लिए रविवार की सुबह करीब 500 फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे मगर व्यस्तता अधिक होने की वजह से वह 150 फरियादियों से ही मिल सके।

बाकी लोगों की समस्याओं को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुना। मुख्यमंत्री, एक-एक कर कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनी और कमिश्नर व डीएम को सभी मामलों का जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

गोरखनाथ हुमांयुपुर की रहने वाली प्रेमा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति स्वर्गीय कैलाश प्रसाद होमगार्ड थे। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहजनवां में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से लौटते समय गीडा इलाके में दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। इसके लिए पति के मृत्यु के बाद वे मुआवजे के लिए होमगार्ड दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इसी तरह पीपीगंज के ठाकुर प्रसाद वर्मा ने  शिकायत किया कि नगर पंचायत पीपीगंज में फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारियों को बगैर ड्यूटी के ही भुगतान किया जा रहा है। दावा किया कि पिछले दिनों एसडीएम के निरीक्षण में 47 कर्मचारी ड्यूटी से गायब भी मिले थे। मांग किया कि जांच करा कर इस घोटाले को रोका जाए।

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।

कैंट इलाके के दाउदपुर की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए बताया कि  उसकी शादी फरवरी 2020 में सिंघड़िया के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। अब ससुराल के लोग उन्हें रास्ते में रोक कर केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकिया दे रहे हैं लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।

गुलरिहा सरहरी के रहने वाले राकेश कुमार जायसवाल ने ग्राम पंचायत सहायक में होने वाली भर्ती में अनियमितता का  आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। उसके बाद भी उनका नाम चयन सूची से बाहर कर दिया गया। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।

जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह सुबह पूजन-अर्चन किया। उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में माथा टेका और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

CM धामी ने कोरोना वॉरियर्स और बाल कहानियों की किताब का किया विमोचन

मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीबा आधा घंटा गायों के बीच गुजारा। इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया। साथ ही अपने स्वॉन कालू और गुल्लू को भी दुलारा।

Tags: cm yogicm yogi adityanathGorakhnath TempleGorakhpur ImagesGorakhpur Photosjanta darbarjanta darbar in gorakhnath templejanta darbar in gorakhpurLatest Gorakhpur PhotographsLatest Gorakhpur photospeople complaintpublic court
Previous Post

CM धामी ने कोरोना वॉरियर्स और बाल कहानियों की किताब का किया विमोचन

Next Post

आखिर क्यों सूरजमुखी का मुंह होता है सूर्य की दिशा में? जानकर हो जाएंगे हैरान…

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
sunflower

आखिर क्यों सूरजमुखी का मुंह होता है सूर्य की दिशा में? जानकर हो जाएंगे हैरान...

यह भी पढ़ें

Post Office

पोस्ट ऑफिस इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने आमदनी

21/08/2023
PAN Card

घर बैठे आसानी से करें PAN कार्ड अप्लाई, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

26/01/2022

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रियंका गांधी ने रखा मौन व्रत

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version